• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना ने जीते 50 लाख, जानिए कहां करेंगे अपनी प्राइस मनी

Writer D by Writer D
08/12/2025
in मनोरंजन
0
Gaurav Khanna

Gaurav Khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Bigg Boss सीजन 19 के विजेता गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने अपनी शालीनता, धैर्य और सच्चाई से ये साबित कर दिया है कि सलमान खान का ये शो जीतने के लिए झगड़े या ड्रामा की जरूरत नहीं है. अपनी साफ-सुथरी इमेज और रियल पर्सनालिटी से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता और ट्रॉफी अपने नाम की. अपनी जीत के बाद ‘जीके’ (गौरव खन्ना) ने टीवी9 के साथ की एक्सक्लूसिव बातचीत में अपने सफर, बिग बॉस के घर के उनके अनुभवों और भविष्य के प्लान्स पर खुलकर बात की.

हमें बचपन में पढ़ाया गया था कि अच्छाई और सच्चाई की जीत होती है और मैं इस पर विश्वास रखता हूं. जब मैं (Gaurav Khanna) इस शो में आया तो मेरे जहन में एक ही बात थी कि भले ही मैं शो जीतूं या न जीतूं, लेकिन जब मैं शो से बाहर आ जाऊं तब मेरी रियल पर्सनालिटी लोगों को पसंद आनी चाहिए. ये रियलिटी शो है, और मैंने कोई भी ऐसी चीज नहीं की जो मैं अपने घर में नहीं करता. मेरी जीत ने ये परसेप्शन तोड़ा है और शायद हमें आगे चलकर कुछ अच्छे कंटेस्टेंट देखने को मिल सकते हैं.

कई बार आपको बाकी कंटेस्टेंट्स ने फेक कहा

लोगों को लगा कि मैं (Gaurav Khanna) एक्टर हूं, बड़ा पॉपुलर हूं, तो मैं शायद कपड़े रिपीट नहीं करूंगा. लेकिन मैंने कई बार अपने वहीं कपड़े पहने हैं और अपने कपड़े खुद धोए हैं. लोग हंसते थे कि आप रोज कपड़े क्यों धोते हैं? मैंने कहा, “यार, ये मौका बाहर नहीं मिलेगा.” मुझे लगा यही तो सीखना है, यही तो अपने में चेंज करना है. जैसा मैं हूं, मैं बिल्कुल रियल था अंदर, घर में भी मैं शांत रहता हूं, कप में ग्रीन टी लेकर पिता हूं, एक्सर्साइज भी करता हूं, थोड़ा आलसी भी बन जाता हूं. ठीक वैसे ही मैं इस घर में था. हां लेकिन जब कोई कॉम्पिटिशन या टास्क होता है, और अगर मुझे वो जीतना है, तब मैंने पूरी हिम्मत लगाकर उसे जीतने की कोशिश की.

मैं थोड़ा सा और पेशेंट (धैर्यवान) हुआ हूं. मैं थोड़ा और शांत हुआ हूं. अब मैं अपनी गलतियों को और जल्दी ठीक करने की फिराक में रहता हूं. शो में हमें बहुत कम वक्त मिलता था. मुझे इस शो से पता चला कि घर संभालना, कपड़े धोना, बर्तन मांजना कितना टफ है. हर शो से एक लर्निंग होती है और लोग कितने फेक हैं, ये भी मुझे इस शो से पता चला.

50 लाख की प्राइस मनी का क्या करेंगे?

प्राइस मनी अभी हाथ में आई नहीं है, लेकिन जब आएगी तो अच्छे से दिमाग लगाकर इन्वेस्ट करेंगे. उसे फालतू वेस्ट नहीं करेंगे. और आपको भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये बड़ी मेहनत से कमाए हुए पैसे हैं.

अब आपके पास दो ट्रॉफी (मास्टरशेफ और बिग बॉस) आ गई हैं. क्या अब तीसरी ट्रॉफी के लिए ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे किसी और रियलिटी शो में जाने का मन है?

अभी मैंने कुछ सोचा नहीं है. मैं अभी तक रियल वर्ल्ड में आया नहीं हूं, अभी तक घर भी नहीं गया हूं. मुझे ये भी नहीं पता कि मेरा फोन भी बंद हो गया है, बिल नहीं भरा तो वो भी चालू कराना है जाकर. पहले मुझे इस जोन से बाहर आने दीजिए, फिर क्या ऑफर आते हैं? वो देखकर फैसला लेंगे.

Tags: Bigg Boss 19Gaurav Khanna
Previous Post

मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के लिए आया बंपर चंदा, पैसे गिनने में लगीं मशीनें और लोग

Next Post

धुरंधर ने उड़ाया गर्दा, 3 दिन में 100 करोड़ के क्लब मेंशामिल हुई फिल्म

Writer D

Writer D

Related Posts

Salman Khan, Salim Khan
मनोरंजन

सलमान खान को धमकी देने वाला लखनऊ से अरेस्ट, खुद को बताया था छोटा शकील का गुर्गा

30/05/2026
Jacqueline Fernandez
मनोरंजन

कान्स फिल्म फेस्टिवल में जैक्लीन फर्नांडिज ने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा

27/05/2026
Divyanka Tripathi gave birth to twins
Main Slider

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Next Post
Dhurandhar

धुरंधर ने उड़ाया गर्दा, 3 दिन में 100 करोड़ के क्लब मेंशामिल हुई फिल्म

यह भी पढ़ें

अटल रोहतांग सुरंग

राजनाथ करेंगे मनाली में अटल रोहतांग सुरंग का निरीक्षण, PM मोदी द्वारा होगा उद्घाटन

13/08/2020
करवा चौथ

करवाचौथ पर पति नहीं दिला रहा मैचिंग साड़ी और लिपस्टिक, पत्नी ने की थाने में शिकायत

04/11/2020
Walnut-banana kheer

मीठा खाने को मचल रहा है दिल, इस डिश से पूरे करें अरमान

19/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version