• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WhatsApp ने 36 लाख से ज्यादा अकाउंट पर लगाया ताला, जानिए क्यों

Writer D by Writer D
18/05/2023
in Tech/Gadgets
0
WhatsApp

Whatsapp banned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत में WhatsApp के माध्यम से धोखाधड़ी वाले कॉल आने की खबरें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। लोगों को रैंडम अंतरराष्ट्रीय नंबरों से ऑडियो के साथ ही वीडियो कॉल भी आ रहे हैं। इसी को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने व्हाट्सएप को उन अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है जो धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल हैं। सरकार के बात मानते हुए इंस्टैंट मैसेजिंग एप Whatsapp ने एक साथ 36 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स को बंद कर दिया है।

WhatsApp ने मानी मोदी सरकार की बात

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दूरसंचार विभाग की संचार साथी वेबसाइट के लॉन्च के दौरान कहा कि भारत में 36 लाख से अधिक WhatsApp खातों पर बैन लगा दिया गया है और कंपनी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग कर रही है।

दरअसल, लॉन्च के दौरान, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से देश में बढ़ते व्हाट्सएप कॉल के मामलों को रोकने के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में पूछा गया था। इसी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “हम WhatsApp के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और वे इस बात पर सहमत हुए हैं कि ग्राहक सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म सक्रिय रूप से उन यूजर्स को डीरजिस्टर करने में सहयोग कर रहे हैं, जिन्हें फ्रॉड यूजर्स के रूप में देखा गया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कई यूजर्स ने ट्विटर पर शिकायत की थी कि उन्हें अनजान नंबरों से WhatsApp कॉल आ रहे हैं। यूजर्स का कहना था कि इन स्पैम कॉल के एक बड़े हिस्से में इंडोनेशिया (+62), वियतनाम (+84), मलेशिया (+60), केन्या (+254) और इथियोपिया (+251) से संबंधित देशों के कोड थे।

WhatsApp स्पैम कॉल आने पर ये करें यूजर्स

WhatsApp ने स्पैम कॉल से बचने के लिए यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है। व्हाट्सएप ने कहा कि अगर आपके पास भी किसी अंजान नंबर से मैसेज और कॉल आ रहा है तो उसे ब्लॉक करना और रिपोर्ट करना से स्पैम और ठगी से बचा जा सकता है।

यूपी में जरूरी प्रमाण पत्र बनवाना हुआ आसान, नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

इसके अलावा कंपनी यूजर्स को यह भी सलाह दे रही है कि वह एप के प्राइवेसी कंट्रोल का लाभ उठाएं और अपने अकाउंट को सुरक्षित रखें, जिससे उनकी जानकारी केवल अपने कॉन्टैक्ट तक ही सीमित रहे। गौरतलब है कि कुछ समय पहले WhatsApp ने 4.7 मिलियन अकाउंट को इसी तरह के स्पैम को लेकर ब्लॉक किया है।

Tags: WhatsApp account bannedWhatsApp bannedWhatsApp number block
Previous Post

यूपी में जरूरी प्रमाण पत्र बनवाना हुआ आसान, नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

Next Post

जब हमारे नगर स्वच्छ रहेंगे तो लोग भी स्वस्थ रहेंगे: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Next Post
AK Sharma

जब हमारे नगर स्वच्छ रहेंगे तो लोग भी स्वस्थ रहेंगे: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

kali khoh mandir

जूता पहन कालीखोह मंदिर की सीढ़ी पर चढ़ा दारोगा, विरोध करने पर पुरोहित पुत्र को जड़ा थप्पड़

26/08/2021
400km रेंज के साथ देश का पहला e-स्कूटर लॉन्च, रफ्तार भी धांसू, Ola-Ather से टक्कर

400km रेंज के साथ देश का पहला e-स्कूटर लॉन्च, Ola-Ather से टक्कर

07/01/2026
Blood smuggler arrested

तीन यूनिट ब्लड के साथ ब्लड तस्कर गिरफ्तार, बिहार तक फैला था कारोबार

29/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version