Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्लेन के टेक ऑफ होते ही निकल गया पहिया, बाल-बाल बचे 249 यात्री

United Airlines

United Airlines

सैन फ्रांसिस्को। जापान जा रहे यूनाइटेड एयरलाइंस (United Airlines) के विमान बोइंग 777 जेटलाइनर को सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, क्योंकि विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उसका एक पहिया निकलकर एयरपोर्ट की पार्किंग लॉट में आ गिरा। इसके बाद विमान को आनन-फानन में अगले हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस विमान पर कुल 249 यात्री सवार थे।

ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में यूनाइटेड एयरलाइंस (United Airlines) के विमान के सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के कुछ सेकंड बाद पहिया गिरते हुए दिखाया गया है।

खबरों के अनुसार, यूनाइटेड एयरलाइंस (United Airlines) ने बताया कि जापान के ओसाका शहर जाने वाले विमान में 249 लोग सवार थे। विमान में 235 यात्री और 14 क्रू मेंबर के सदस्य थे।

समुद्री कछुए का मांस खाने से आठ बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

राहत की बात यह रही कि इस पूरे हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि का नुकसान नहीं हुई। हवाई मामलों के जानकारों का कहना है कि पहिया टूटने की घटना बेहद दुर्लभ है। यह कोई बड़ी सुरक्षा खामी का संकेत नहीं है।

Exit mobile version