• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब CM दोपहर 12 बजे सोकर उठेगा तो वो जनता के बारे में नहीं सोच पाएगा : योगी

Writer D by Writer D
28/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आज गुरुवार को तीन सामाजिक सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

उप्र गन्ना संस्थान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में कहा कि पिछली सरकारों के पास कोई सोच नहीं थी। अगर कहीं सोच भी लिया तो उस सोच को धरातल पर उतारने की फुरसत नहीं थी। जब प्रदेश का मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे सोकर उठेगा तो कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वो जनता के बारे में सोच पाएगा। समाज की कोई जानकारी उसको नहीं होगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने 2014 के बाद बदलते हुए भारत को देखा है। आज भारत ना केवल वैश्विक मंच पर बल्कि अपनी परंपरा को बनाए रखने के लिए दुनिया के सामने एक ताकत के रूप में उभरा है। आपको याद होगा जब महामारी आई थी तब जितनी भी विपक्षी पार्टियां थीं, चाहे सपा हो, बसपा हो, कांग्रेस हो, सभी आइसोलेशन में थी। लेकिन जैसे ही चुनाव नजदीक आने लगे तो सब बाहर आ गए।

प्रदेश में 2012 में कोसीकलां से जो दंगों का सिलसिला शुरू हुआ था वह निरंतर चलता रहा। पहले की जो सरकार थी वो अपने लिए जीते थे। वह अपने परिवार के लिए जीते थे और उन्हें समाज और गरीब से कोई लेना-देना नहीं था।

डेंगू के डंक से मचा हाहाकार, लखनऊ में आंकड़ा 700 के पार

2014 के पहले कांग्रेस नेतृत्व की सरकार देश के अंदर रोज एक घोटाला लेकर आती थी। दुनिया के अंदर भारत की छवि अत्यन्त धूमिल थी। भारत के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा हुआ था और असुरक्षा का वातावरण था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस सम्मेलन को संबोधित किया।

Tags: breaking newscm yogigoogle newsHindi SamacharLucknow NewsUP Assembly Election 2022up government newsYogi News
Previous Post

डेंगू के डंक से मचा हाहाकार, लखनऊ में आंकड़ा 700 के पार

Next Post

यूपी में कोरोना के 24 घंटों में 11 नए मामले, 38 जिलों में संक्रमण का एक भी केस नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Forehead
Main Slider

बड़े माथा दिखेगा छोटा, अप्लाई करें ये ब्यूटी हैक्स

31/01/2026
Milk Cake
Main Slider

बचे हुए खाने से बनाएं स्वादिष्ट डिश, मुंह में घुल जाएगी रसीली दानेदार मिठाई

31/01/2026
Tawa
Main Slider

साधारण तवे को बनाएं नॉनस्टिक, फॉलो करें ये टिप्स

31/01/2026
Savin Bansal
राजनीति

रंग ला रही जिला प्रशासन की पहल, प्रथम राजकीय नशा मुक्ति केंद्र से 7 व्यक्ति हुए नशामुक्त

30/01/2026
UP's progress on development front
उत्तर प्रदेश

विकास के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश की बढ़त, कई योजनाओं में बना देश में नंबर वन

30/01/2026
Next Post
corona in UP

यूपी में कोरोना के 24 घंटों में 11 नए मामले, 38 जिलों में संक्रमण का एक भी केस नहीं

यह भी पढ़ें

joe biden

काबुल एयरपोर्ट पर हो सकता है एक और हमला, बाइडेन ने जारी किया अलर्ट

29/08/2021
Subodh Uniyal listened to public problems

सरकार आपके द्वारः सुदूरवर्ती न्याय पंचायत पंजीटिलानी में प्रभारी मंत्री ने सुनी जन समस्याएं

05/01/2026
कुछ ही दिनों में आएगी 2026 Renault Duster; परफॉर्मेंस और फीचर्स होंगे कई बदलाव

आने वाली है 2026 Renault Duster, परफॉर्मेंस और फीचर्स होंगे कई बदलाव

16/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version