Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस जब सरकार में थी, तो जनता की चिंता नहीं की : सिंधिया

Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि उसने शासन में भ्रष्ट्राचार चरम पर था।

श्री सिंधिया ने भांडेर, डबरा और ग्वालियर के मंडल सम्मेलनों में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में प्रदेश में माफियाराज कायम कर दिया था। अवैध उत्खनन और तबादला उद्योग जोरों पर थे। भ्रष्टाचार पूरे चरम पर था। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस चुनाव में ऐसे लोगों का बोरिया बिस्तर बांध कर उन्हें अपने घर भेजने की जरूरत है।

हाथरस केस की जांच CBI अपने हाथों में ली, योगी ने की थी सिफारिश

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सरकार में थी, तो जनता की चिंता नहीं की, ये सिर्फ अपनी ही चिंता करते रहे। आने वाले चुनाव में जनता ही इनके पाप गिनायेगी। श्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ने 10 दिनों में कर्जमाफी की बात कही थी, 10 महीनों में भी नहीं किया।

उन्होंने कन्यादान योजना, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता एवं अतिथि शिक्षकों को लेकर भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

बागपत : महिला ग्राम प्रधान के साथ में दंबगों ने की बदतमीजी, फाड़े कपड़े

मंडल सम्मेलन में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बिधौलिया, विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, विधानसभा प्रभारी माधव सिंह दांगी, विधायक अशोक रोहाणी, पार्टी प्रत्याशी रक्षा संतराम सरोनिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण गुप्ता, पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिय सहित अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version