Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दोस्तों के सामने पिता ने पढ़ाई के लिए टोका तो बेटे ने मार दी गोली, हालत गंभीर

Shot

Shot

लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार सुबह पढ़ाई के लिए टोकने और फटकारने पर नाराज हुए हाईस्कूल में पढ़ने वाले बेटे ने अपने पिता को गोली मार दी।

गनीमत रही कि गोली पिता के पैर में लगी। परिजनों ने घायल को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह मामला चिनहट थाना क्षेत्र का है। यहां मटियारी के देननुहा विहार कॉलोनी में रहने वाले अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। अखिलेश सुबह मॉर्निंग वॉक करने निकले थे। जब वे 8 बजे के आसपास वापस लौटे तो उनका नाबालिग बेटा अमन एक कबाड़ी की दुकान पर बैठा था। यह देखते ही उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने बेटे को फटकार लगा दी। यह भी कहा कि घर पहुंचो और पढ़ाई करो। उन्होंने पिटाई करने की भी धमकी दी थी।

डॉक्टर के घर घुसे हथियारबंद डकैत, लाखों की लूट कर हुए फरार

दोस्तों के सामने पिता की फटकार से अमन इतना ज्यादा नाराज हो गया कि उसने घर आकर पिता की लाइसेंसी बंदूक से उन्हें गोली मार दी। गोली अखिलेश की जांघ पर लगी। इसके बाद परिजनों ने अखिलेश को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

चिनहट थाने के इंस्पेक्टर घनश्याम मणि त्रिपाठी ने परिजनों को तहरीर देने के लिए थाने बुलाया गया है। तहरीर व साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की पड़ताल चल रही है।

Exit mobile version