• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब रखा जाएगा अखंड सौभाग्य के लिए हरियाली तीज का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
02/07/2024
in फैशन/शैली, Main Slider, धर्म
0
hariyali teej

hariyali teej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अखंड सौभाग्य का पावन व्रत हरियाली तीज (Hariyali Teej) सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को होती है. इस दिन सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, ताकि उनका दांपत्य जीवन खुशहाल हो और पति की आयु लंबी हो, वो निरोगी हो. इस व्रत में अखंड सौभाग्यवती माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा होती है. माता पार्वती को तीज माता भी कहते हैं. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि इस साल हरियाली तीज कब है? हरियाली तीज (Hariyali Teej)  की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

किस दिन है हरियाली तीज (Hariyali Teej)  2024?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 6 अगस्त दिन मंगलवार को शाम 07 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ होगी और यह अगले दिन 7 अगस्त बुधवार को रात 10 बजकर 05 मिनट तक मान्य रहेगी. उदयातिथि के आधार पर देखा जाए तो इस साल हरियाली तीज (Hariyali Teej)  7 अगस्त को मनाई जाएगी. उस दिन व्रत रखा जाएगा.

हरियाली तीज (Hariyali Teej) 2024 मुहूर्त

7 अगस्त को हरियाली तीज के दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:21 ए एम से 05:03 ए एम तक है. सूर्योदय से पूर्व मीठाई, फल आदि खाते हैं और उसके बाद से व्रत रखते हैं. उस दिन सूर्योदय 05:46 ए एम पर होगा. हरियाली तीज के दिन व्रती महिलाएं 05:46 ए एम से 09:06 ए एम के बीच, 10:46 ए एम से 12:27 पी एम और 03:47 पी एम से 07:07 पी एम के बीच पूजा पाठ कर सकती हैं.

रवि योग में है हरियाली तीज (Hariyali Teej) 

इस साल हरियाली तीज के दिन रवि योग बन रहा है. रवि योग रात में 8 बजकर 30 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक है. वहीं परिघ योग प्रात:काल से लेकर 11:42 एएम तक है, उसके बाद से शिव योग होगा. उस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रात:काल से लेकर रात 8:30 पी एम तक है.

हरियाली तीज (Hariyali Teej) का महत्व

हरियाली तीज का व्रत विवाहित महिलाएं रखती हैं, उनके अलावा वे युवतियां जिनका विवाह तय हो चुका है या फिर जो सुयोग्य जीवनसाथी की कामना करती हैं. यह कठिन व्रतों में से एक है. तृतीया के सूर्योदय से चतुर्थी के सूर्योदय तक बिना अन्न और जल के व्रत रखा जाता है. हरियाली तीज का व्रत रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, जीवनसाथी दीर्घायु होता है. शिव और पार्वती जी की कृपा से मनचाहस जीवनसाथी भी प्राप्त होता है.

Tags: hariyali teejhariyali teej 2024Hariyali Teej dateHariyali Teej mahatvaHariyali Teej Muhurat
Previous Post

कलश स्थापना के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, मिलेंगे शुभ परिणाम

Next Post

जाने किस दिन शुरू होगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

‘मन की बात’ में पीएम ने की ऊर्जा संकट पर अफवाहों से बचने की अपील, एकजुट रहने का आह्वान

29/03/2026
Chaitra Purnima
Main Slider

चैत्र पूर्णिमा 2026: हनुमान जयंती के साथ बन रहा है शुभ संयोग, जानें मुहूर्त

29/03/2026
Horoscope
धर्म

29 मार्च का राशिफल: क्या कहता है आपका आज का सितारा?

29/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

ऐतिहासिक क्षण: जेवर से पहली उड़ान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी ने किया लखनऊ का सफर

28/03/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट…

28/03/2026
Next Post
Jagannath Rath Yatra

जाने किस दिन शुरू होगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ: मुख्यमंत्री साय

29/06/2025
Harivansh hits back at Rahul Gandhi

इतिहास का पिटारा खुला तो कांग्रेस की…, राहुल गांधी पर हरिवंश का पलटवार

23/05/2025
liquor

विदेशी शराब पीने वालों की संख्या पिछले छह महीने में हुई कम

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version