• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2025 में हरतालिका तीज कब? यहां देखें सही डेट

Writer D by Writer D
22/07/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Hariyali Teej

Hariyali Teej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में तीज (Teej) के पर्व का विशेष महत्व है। तीज का पर्व पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा जाता है। इस व्रत को निर्जला रखते हैं। सावन और भाद्रपद माह में तीज का पर्व मनाया जाता है। यह सभी तीज के व्रत भोलेनाथ और माता-पार्वती के लिए रखे जाते हैं। जानते हैं साल 2025 में किस दिन पड़ेगी हरियाली तीज, कजरी तीज, हरतालिका तीज।

तीज (Teej) उत्सव उत्तर भारत के राज्यों में मनाया जाता है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में विवाहित महिलाएं धूमधाम से इस दिन व्रत करती हैं और तीज के पर्व को मनाती हैं।

हरियाली तीज (Hariyali Teej) 2025

हरियाली तीज का पर्व साव माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को रखा जाता है। साल 2025 में हरियाली तीज का व्रत 27 जुलाई को रखा जाएगा। यह पर्व भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और इस पर्व को मनाती हैं।

कजरी तीज (Kajari Teej) 2025

कजरी तीज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ता है। कजरी तीज का पर्व साल 2025 में 12 अगस्त को पड़ रही है। कजरी तीज हरियाली तीज के 15 दिन तक बाद पड़ती है और रक्षा बंधन के 3 दिन बाद और श्री कृष्ण जन्माष्टमी से 5 दिन पहले आती है। कजरी तीज को बड़ी तीज के रूप में भी जाना जाता है। हरियाली तीज को छोटी तीज रूप में जाना जाता है। कजरी तीज को कजली तीज भी कहा जाता है। कुछ क्षेत्रों में कजरी तीज को सातुड़ी तीज भी कहते हैं। भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित कजरी तीज का पर्व मनाया जा रहा है।

हरतालिका तीज (Hartalika Teej) 2025

हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है। साल 2025 में हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त 2025, मंगलवार के दिन रखा जाएगा। इस शुभ अवसर पर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, मेहंदी लगाती हैं और भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। साथ ही अविवाहित कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन उपवास करती हैं।

कथा के अनुसार देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उन्होंने भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को निर्जला व्रत रखा था और भगवान शिव की आराधना की थी। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

Tags: hariyali teejkajri teej
Previous Post

नाग पंचमी कब? जानें इस दिन का महत्व एवं मंत्र

Next Post

इस तरह से बनाएं ये अचार, बार-बार बनाने की होगी डिमांड

Writer D

Writer D

Related Posts

Fashion Tips
Main Slider

दुपट्टे से संवारें अपना लुक, जानें दिलचस्प तरीके

26/04/2026
फैशन/शैली

प्रेग्नेंसी में भी आकर्षक दिखाएंगे साड़ी के ये डिफरेंट लुक

26/04/2026
sunset
Main Slider

मां लक्ष्मी की घर में होगी एंट्री, सूर्यास्त के बाद जरूर करें ये काम

26/04/2026
money plant
धर्म

मनी प्लांट लगाते समय रखें ध्यान, वरना हो जाएगा नुकसान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

ममता दीदी की चिंता, हिंदू अधिक हुए तो सड़कों पर कैसे होगी इफ्तारी: सीएम योगी

25/04/2026
Next Post
curd chilli pickle

इस तरह से बनाएं ये अचार, बार-बार बनाने की होगी डिमांड

यह भी पढ़ें

LIC-IPO

LIC के IPO में इन्वेस्ट कर सकेंगे फॉरेन इनवेस्टर्स, 20% FDI मिली मंजूरी

26/02/2022
sakat chauth

सकट चौथ व्रत में पढ़ें साहूकार-साहूकारनी की तिलकुट वाली कहानी

06/01/2026
murder

जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी फरार

08/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version