Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाग पंचमी कब? जानें इस दिन का महत्व एवं मंत्र

Nag Panchami

Nag Panchami

सावन माह के प्रमुख पर्वों मे से एक है नाग पंचमी का पर्व। नाग पंचमी हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ती है। अक्सर नाग पंचमी का पर्व हरियाली तीज के 2 दिन बाद आता है। हरियाली तीज का पर्व 27 जुलाई को मनाया जाएगा। नाग पंचमी के दिन नाग देवता या सर्प की पूजा की जाती है।

सावन माह की पंचमी तिथि को नाग देवताओं के पूजन के लिए शुभ माना जाता है। नाग पंचमी सावन के महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। नाग पंचमी के दिन नाग देवताओं के प्रतिनिधि के रूप में सर्पों की पूजा-अर्चना की जाती है। सर्पों को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। साथ ही सावन माह में नाग देवता की पूजा से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। यहां पढ़ें सावन माह में किस दिन पड़ेगी नाग पंचमी।

नाग पंचमी (Nag Panchami) 2025 तिथि

पंचमी तिथि की शुरूआत 29 जुलाई, 2025 को सुबह 5:24 मिनट पर होगी।
पंचमी तिथि समाप्त 29 जुलाई, 2025 को रात 12।46 मिनट पर होगी।
इसीलिए नाग पंचमी 29 जुलाई को मनाई जाएगी।

नाग पंचमी (Nag Panchami) 2025 महत्व

नाग पंचमी का दिन बहुत खास होता है इस पावन पर्व पर, स्त्रियां नाग देवता की पूजा करती हैं।
इस दिन सर्पों को दुध अर्पित किया जाता है।
इस दिन स्त्रियां अपने भाइयों और परिवार वालों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना भी करती हैं।

नाग पंचमी (Nag Panchami) पूजा मंत्र

सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः।
ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥

Exit mobile version