Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जानें कब से शुरू हो रहा है रमजान का पाक महीना

Ramzan 2021

Ramzan 2021

दुनियाभर में इस्लाम को मानने वाले लोग इस पूरे माह अल्लाह की इबादत करते हुए नमाज अदा करते हैं और रोज़ा रखते हैं। बड़े बुजुर्ग से लेकर बच्चे भी खुशी से रोज़ा रखते हैं। जैसा की हम सब जानते हैं कि चांद का दीदार करने के बाद रमजान की शुरूआत हो जाती है। सऊदी अरब और अन्य मुस्लिम देशों में चांद दीदार होने के बाद ही रमजान की सही तिथि की घोषणा की जाती है। अलग-अलग देशों में चांद के दीदार की तारीख अलग होती हैं। जानिए कि भारत में कब होगा चांद का दीदार और कब से शुरू होंगे रमजान।

MP बोर्ड ने जारी किए 10वीं 12वीं एग्जाम के एड्मिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

जानकारों के मुताबिक इस बार चांद का पहला दीदार 12 अप्रैल को होगा, जिसके बाद 12 अप्रैल या अगले दिन यानि 13 अप्रैल को दुनिया के अन्य देशों में भी चांद का दीदार हो जाएगा। इस हिसाब से रमजान का महीना संभवतः 13 अप्रैल 2021 से शुरू हो रहा है। चांद दिखने की तारीख के मुताबिक यह पूरा महीना कभी 29 तो कभी 30 दिन का होता है।

इस दिन दिखेगा ईद का चांद

जिस तरह से रमजान की शुरूआत चांद निकलने पर निर्भर होती है उसी तरह से चांद का दीदार होने पर ही रमजान का महीना पूरा होता है और ईद मनाई जाती है। इसलिए रमजान शुरू होने और ईद की तारीख हर देश में अलग-अलग हो सकती है। इस साल रमजान 12 अप्रैल 2021 की शाम से शुरू होगा और मंगलवार 11 मई 2021 को खत्म होगा। इसके अगले दिन 13 मई 2021 को ईद उल-फितर मनाई जाएगी।

Exit mobile version