• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माघ मेले का दूसरा स्नान कब है? जानें शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
10/01/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
magh mela

magh mela

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के तट पर माघ मेला (Magh Mela) लगा हुआ है, जहां बड़ी संख्या में कल्पवासी और देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं और आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माघ मेले का पहला स्नान पौष पूर्णिमा पर किया गया था। अब दूसरा स्नान मकर संक्रांति के पावन पर्व पर किया जाएगा। साल की सभी संक्रांति में मकर संक्रांति बड़ी विशेष मानी जाती है। मकर संक्रांति पर सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं।

साथ ही उत्तरायण होते हैं। यह देवताओं का समय, शुभ काल माना जाता है। माघ मेले में हर साल मकर संक्रांति का पावन स्नान किया जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, प्रयागराज के माघ मेले में मकर संक्रांति पर गंगा और त्रिवेणी संगम में स्नान करने से हजारों यज्ञ करने के समान पुण्य मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल मकर संक्रांति का स्नान कब किया जाएगा? साथ ही जानते हैं कि स्नान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा?

मकर संक्रांति पर होगा दूसरा स्नान

मकर संक्रांति इस बार 14 जनवरी को है। इसी दिन माघ मेले (Magh Mela) में दूसरा पावन स्नान किया जाएगा। इस दिन षटतिला एकादशी का व्रत भी पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी का संयोग 23 सालों बाद हो रहा है। ऐसे में मकर संक्रांति पर माघ मेले में स्नान का महत्व दोगुना माना जा रहा है। मकर संक्रांति पर माघ मेले में 1 करोड़ लोगों के स्नान का अनुमान लगाया जा रहा है।

मकर संक्रांति स्नान का मुहूर्त

मकर संक्रांति के दिन पुण्य काल दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा। ये 5 बजकर 45 मिनट तक यानी कुल 2 घंटे 32 मिनट रहेगा। वहीं इस दिन महा पुण्य काल दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा। ये 4 बजकर 58 मिनट तक यानी कुल 1 घंटे 45 मिनट रहेगा। इस समय माघ मेले में मकर संक्रांति का स्नान किया जा सकता है।

मकर संक्रांति ब्रह्म मुहूर्त स्नान

शास्त्रों के अनुसार, माघ मेले (Magh Mela) के दौरान ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से बहुत पुण्य फल प्राप्त होते हैं। वहीं इस बार मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगा। ये शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

Tags: Magh Mela
Previous Post

विंटर में भी अपने लुक को बनाएं स्टाइलिश, यहां से लें आइडिया

Next Post

मकर संक्रांति के दिन है एकादशी, तो कब करें खिचड़ी का दान?

Writer D

Writer D

Related Posts

Ajay Rai
Main Slider

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

01/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

01/05/2026
Main Slider

शनिवार को मोबाइल पर आएगा अलर्ट मैसेज, घबराएं नहीं

01/05/2026
Pizza
फैशन/शैली

पार्टी मेन्यू में शामिल करें ये खास डिश, आपकी कुकिंग के हो जाएंगे फैन

01/05/2026
Furniture
Main Slider

पुराना बेजान फर्नीचर भी चमक उठेगा, ट्राई करें ये आसान तरीके

01/05/2026
Next Post
Makar Sankranti

मकर संक्रांति के दिन है एकादशी, तो कब करें खिचड़ी का दान?

यह भी पढ़ें

Dhirendra Shastri

बागेश्वर महाराज की नाक पर फेंका नारियल, बोले- हमारी सिक्योरिटी भी…

27/08/2024
annual budget

एमपी वार्षिक बजट- 13000 शिक्षक भर्ती, खुलेंगे 22 मेडिकल कॉलेज

09/03/2022

पद्मविभूषण सम्मानित छन्नूलाल से मिले अखिलेश, सियासी गलियारे में मची हलचल

17/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version