• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब कल्याण सिंह ने BJP के कमल को खिलने से रोक दिया था

Writer D by Writer D
22/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भाजपा के दिग्गज नेताओं में थे, वह पार्टी के हिंदुत्ववादी चेहरे तो थे ही पिछड़े वर्ग के एक मान्य सर्वमान्य नेता के तौर पर भी उन्हें माना जाता रहा है। हालांकि भाजपा में उनकी राह बाद के दिनों में काफी उतार चढ़ाव वाली भी रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी से मतभेदों के चलते उन्हें भाजपा और प्रखर हिंदुत्व से अलग होना पड़ा और 1999 में उन्होंने राष्ट्रीय क्रांति पार्टी का गठन किया। इसके सहारे शुरू हुई कल्याण सिंह की राजनीति ज्यादा असर तो नहीं दिखा सकी, लेकिन भाजपा को इससे कई जगहों पर नुकसान बहुत हुआ और रायबरेली में कमल खिलने से पहले ही मुरझा गया।

2002 में कल्याण सिंह की पार्टी ने पूरे प्रदेश की 335 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारा लेकिन कई ऐसे रहे जिन्होंने भाजपा के कमल को खिलने से रोक दिया था। रायबरेली में कांग्रेस के कम होते असर के बावजूद भाजपा अन्य दलों की तरह इसका लाभ नहीं उठा सके और यहां पार्टी का कमल नहीं खिल सका। इसके पीछे कल्याण सिंह की पार्टी का भाजपा के परम्परागत वोटों पर सेंध लगाने को माना जाता है।

रायबरेली जिले की डलमऊ विधानसभा ऐसी थी जहां कभी कमल नहीं खिल सका था, 2002 में यहां भाजपा कांग्रेस के बड़े नेता रहे कुंवर हरनारायण सिंह के पुत्र अजयपाल सिंह को मैदान में उतारा था लेकिन उन्हें मात्र 171 वोटों से हार का सामान करना पड़ा और बसपा के स्वामी प्रसाद मौर्य को विजय मिली,उन्हें 42723 वोट और भाजपा के कुंवर अजयपाल सिंह को 42552 वोट मिले।

कल्याण सिंह ने BJP के झंडे में लिपटकर श्मशान भूमि तक जाने की जताई थी इच्छा

यह अलग बात है कि स्वामी प्रसाद मौर्य आज भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। भाजपा इस सीट पर अपना कमल खिला सकती थी लेकिन कल्याण सिंह की पार्टी के उम्मीदवार के चलते ऐसा नहीं हो सका, जिसे करीब 1500 वोट मिले थे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय क्रन्ति पार्टी को मिले वोट भाजपा के ही परम्परागत वोट थे जिसकी वजह से पार्टी को नुकसान हुआ।

इसके अलावा रायबरेली की ही सरेनी भी ऐसा चुनाव क्षेत्र रहा है जहां एक बार ही भाजपा चुनाव जीत पाई थी और यहां से पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडे चुनाव लड़ रहे थे। 2002 के चुनाव में यहां से समाजवादी पार्टी के राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह को 32 हजार वोट मिले और वह 5900 वोटों से चुनाव जीत गए, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अशोक सिंह थे भाजपा को 24 हजार से ज्यादा वोट मिले और विजयी उम्मीदवार से वह करीब 8 हजार वोटों से पीछे रहे। हालंकि राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के उम्मीदवार को यहां से 14 हजार वोट मिल गए और वह भाजपा की राह में रोड़ा साबित हुए। उन्हें मिले वोट भाजपा के परम्परागत वोट थे जिनपर कल्याण सिंह की पार्टी ने सेंध लगाते हुए बड़ा नुकसान कर दिया था।

उत्तरप्रदेश की राजनीति पर नजर रखने वाले विश्लेषक डॉ ओम प्रकाश शुक्ला कहते हैं ‘कल्याण सिंह और भाजपा का परम्परागत वोट बैंक एक ही था जिसे उनके अलग होने से पार्टी को काफी नुकसान हुआ। पूरे प्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा ऐसी सीटें रही हैं जिनपर इसका असर हुआ है।’

Tags: kalyan singhkalyan singh passed awayLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindiup ex cm kalyan singhYogi Adityanathकल्याण सिंहकल्याण सिंह का निधन
Previous Post

मनचाहा प्यार पाने के ये पांच असरकारी उपाए, आप भी आज़माएं

Next Post

नहीं रहे कल्याण सिंह, पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देने लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

सरकार विकास और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: एके शर्मा

07/10/2025
Nobel Prize in Physics announced
Main Slider

फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, ये वैज्ञानिक होंगे सम्मानित

07/10/2025
Premananda Maharaj
Main Slider

सूजी आंखें, लाल चेहरा… संत प्रेमानंद का हाल देख इमोशनल हुए भक्त; सामने आया वीडियो

07/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि महापुरुषों के परंपरा के भाग्यविधाता: सीएम योगी

07/10/2025
PM Modi completes 24 years in power
Main Slider

CM से PM तक का सफर… मोदी ने सुनाई अपनी 24 साल की कहानी

07/10/2025
Next Post
kalyan singh

नहीं रहे कल्याण सिंह, पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देने लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Raja Bhaiya

राजा भैया पर फर्जी वोटिंग का आरोप, SP ने की चुनाव आयोग से शिकायत

27/02/2022
Tomato soup

शादी समारोह में आता है नजर, घर में भी तैयार कर लें सकते हैं स्वाद का मजा

19/11/2024
arrested

अवैध शराब की तस्करी करने वाले 25 हजार के दो इनामिया समेत चार गिरफ्तार

04/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version