Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सट्टा खेलने से रोका तो पति व जेठ ने महिला के साथ की मारपीट

Slap

बुराई पर अच्छाई की जीत वाले पर्व दशहरा पर बुराई को खत्म करने का प्रयास करने वाली एक महिला को कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सहारा दिया। थाना रायपुरवा निवासी महिला पति की सट्टे की आदत छुड़ाना चाहती थी, लेकिन पति व जेठ उससे मारपीट करते थे।

इस सूचना पर पहुंची एंटी डोमेस्टिक वायलेंस सेल ने महिला की आपबीती सुनी और न्याय दिलाने के लिए आरोपियों को दबोचने पहुंची। टीम को देख दोनों आरोपित भाग निकले। पुलिस ने मामले में जेठानी व चचेरे देवर को थाने लाकर मामले में कार्रवाई की।

रायपुरवा थाना निवासी एक महिला का पति कपड़ा मिल में काम करता है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीता है और सट्टा खेलता है। इससे उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया है। पति को जब ऐसा करने से रोकती हैं तब वह मारपीट करता है। यह उसका आए दिन का काम हो गया है। इसमें उसका जेठ भी साथ देता है।

दशहरा पर्व के मौके पर शुक्रवार को बुराई का अंत करने लिए महिला ने इस घरेलू हिंसा और पति की सट्टे वाली आदत को खत्म करने के लिए 112 नम्बर पर कॉल कर शिकायत की। सूचना पर एंटी डोमेस्टिक वायलेंस सेल की टीम मौके पर पहुंची और प्रबल प्रतिक्रिया देते दी। इस दौरान आरोपी पति और जेठ दोनों वहां से भाग निकले। इस पर पुलिस जेठानी व चचेरे देवर को अपने साथ थाने ले गई। तभी कुछ देर बाद जेठ थाना रायपुरवा पर हाजिर हो गया। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version