Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज करवा चौथ व्रत, जाने आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद

Karwa Chauth

Karwa Chauth

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ (Karva Chauth) का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्रदेव की पूजा करती है। इस साल करवा चौथ (Karva Chauth) 13 अक्टूबर 2022, गुरूवार को मनाया जा रहा है। करवा चौथ (Karva Chauth) के दिन महिलाएं स्नान आदि करने के बाद व्रत का संकल्प लेती हैं और दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद ही व्रत खोलती है। ऐसे में जानना बेहद जरुरी है कि अबकी बार आपके शहर में चांद कब निकलेगा।

दिल्ली में चांद 08 बजकर 9 मिनट पर दिखेगा, इसी तरह से मुंबई में चांद 08 बजकर 48 मिनट पर दिखेगा। गुरुग्राम में चांद 08 बजकर 21 मिनट पर दिखेगा।

जयपुर में करवा चौथ का चांद 8 बजकर 18 मिनट पर दिखेगा। होशियारपुर में चांद 08 बजकर 9 मिनट पर तो चंडीगढ़ में चांद के दीदार 8 बजकर 6 मिनट पर होंगे।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चांद 07 बजकर 59 मिनट पर निकलेगा। नोएडा में चांद 08 बजकर 08 मिनट पर निकलेगा। प्रयागराज में चांद 07 बजकर 57 मिनट पर निकलेगा। कानपुर में चांद 08 बजकर 02 मिनट पर निकलेगा। अयोध्या में चांद 07 बजकर 53 मिनट पर निकलेगा। वाराणसी में चांद 07 बजकर 54 मिनट पर निकलेगा।

शिमला में चांद का दीदार रात 08 बजकर 03 मिनट पर हो जाएगा, जबकि अघोषित शीतकालीन राजधानी धर्मशाला के शहर की जनता को इंतजार करना पड़ेगा। धर्मशाला में 08 बजकर 21 मिनट पर चांद निकलेगा।

गांधीनगर में 08 बजकर 51 मिनट, अहमदाबाद में 08 बजकर 41 मिनट, पटना में 07 बजकर 44 मिनट पर, कोलकाता में 07 बजकर 37 मिनट पर, बैंगलौर में 08 बजकर 40 मिनट पर, असम में 07 बजकर 11 मिनट पर, चंडीगढ़ में 08 बजकर 06 मिनट पर, लुधियाना में 08 बजकर 10 मिनट पर और जम्मू में 08 बजकर 08 मिनट पर निकलेगा।

करवा चौथ  (Karva Chauth) तिथि और मुहूर्त

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – 13 अक्टूबर 2022 को सुबह 01 बजकर 59 मिनट से

चतुर्थी तिथि समाप्त – 14 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक

करवा चौथ पूजा का अच्छा मुहूर्त- 13 अक्टूबर शाम को 5 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 09 मिनट तक है।

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक

करवा चौथ पर चंद्रोदय– रात 8 बजकर 09 मिनट पर

करवा चौथ व्रत समय – सुबह 06 बजकर 20 मिनट से रात 08 बजकर 09 मिनट तक

Exit mobile version