Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जब महिला ने तिरंगे को किया नमन और सलाम

Big salute mother

तिरंगे को किया सलाम

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें छलक उठेंगी। दो दिन पूर्व भारत ने अपनी आज़ादी की 74वीं वर्षगांठ मनाया है। इस मौके पर देश-विदेश में उत्स्व जैसा माहौल रहा है। लोगों ने पूरे जश्न के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया है। स्वतंत्र इतिहास में पहली बार न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर और नायग्रा जलप्रपात पर तिरंगा फहराया गया।

इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला तिरंगे को भारतीय शैली में प्रणाम कर रही हैं। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि भारत के किसी हिस्से में आजादी के मौके पर सड़क किनारे तिरंगा फहराया गया। सड़क पर आवाजाही अधिक है। इस दौरान एक महिला वहां से गुजर रही होती है, तो उनकी नजर तिरंगे पर पड़ती है।

इसके बाद वह सबसे पहले अपने चप्पल को बीच सड़क पर खोलकर तिरंगे के पास आती है और तिरंगे स्थल को तीन बार प्रणाम करती है। इसके बाद सलामी भी देती है। वीडियो देख आंखें नम हो जाती है। इसके बाद वह लौटकर अपने चप्पल पहनती हैं और अपने थैले को उठाती हैं।

Exit mobile version