• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब किया जाएगा होलिका दहन, जानें धार्मिक महत्व

Writer D by Writer D
11/02/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Holika Dahan

Holika Dahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल फाल्गुन मास में मनाया जाने वाला होली का त्योहार खुशियों, रंगों और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। लेकिन साल 2026 में होलिका दहन और होली की तारीख को लेकर लोगों के बीच काफी भ्रम बना हुआ है। इसकी मुख्य वजह भद्रा काल और साल का पहला चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन दोनों खगोलीय स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस बार होलिका दहन (Holika Dahan) का शुभ समय थोड़ा बदल गया है।

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है। लेकिन इस बार 2 मार्च की शाम को भद्रा का प्रभाव रहने के कारण शाम के समय दहन करना वर्जित माना जा रहा है। साथ ही, 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसके कारण सूतक काल और ग्रहण के नियमों का पालन करना होगा।

कब किया जाएगा होलिका दहन (Holika Dahan) ?

पंचांग और ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार होलिका दहन (Holika Dahan) 2 मार्च 2026 की रात में किया जाएगा। हालांकि शुभ मुहूर्त देर रात यानी 3 मार्च की ब्रह्म मुहूर्त अवधि में रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, 3 मार्च की रात 12:50 AM से 02:02 AM तक होलिका दहन (Holika Dahan) करना सबसे शुभ माना जा रहा है। इस समय में होलिका दहन करने से भद्रा और ग्रहण का दोष नहीं लगता और पूजा का पूरा फल मिलता है।

क्यों बदली होलिका दहन (Holika Dahan) की तारीख?

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भद्रा काल का विशेष ध्यान रखा जाता है। मान्यता है कि भद्रा काल में किए गए शुभ कार्य अशुभ परिणाम दे सकते हैं। इस बार 2 मार्च को भद्रा का प्रभाव रहने के कारण दिन में या शाम को होलिका दहन करना शुभ नहीं माना जा रहा है। इसी वजह से ज्योतिषाचार्य देर रात का समय अधिक शुभ बता रहे हैं।

होलिका दहन (Holika Dahan) का धार्मिक महत्व

होलिका दहन (Holika Dahan) बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए उसकी बुआ होलिका ने अग्नि में बैठने की कोशिश की थी, लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित बच गए और होलिका जलकर भस्म हो गई। तभी से हर साल होलिका दहन कर बुराई के अंत और अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है।

होलिका दहन (Holika Dahan) के दौरान क्या करें?

होलिका दहन (Holika Dahan) के समय कुछ विशेष धार्मिक कार्य करना शुभ माना जाता है।
होलिका (Holika) में सूखे उपले, लकड़ी और गेहूं की बालियां अर्पित करें।
परिवार की सुख-समृद्धि के लिए होलिका की परिक्रमा करें।
नई फसल और अन्न को अग्नि में अर्पित करना शुभ माना जाता है।
घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए अग्नि में नारियल चढ़ाया जाता है।

Tags: Holika Dahan
Previous Post

आपकी इन गलतियों की वजह से आ सकती है शादी में रुकावट, करें ये उपाए

Next Post

कब है रंगों का त्योहार होली? जानें महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति से ही राष्ट्र प्रगति संभव: धामी

16/04/2026
Noida Violence
Main Slider

नोएडा हिंसा में निकला पाकिस्तान कनेक्शन, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा

16/04/2026
Main Slider

गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, बंगाल को फिर बनाएंगे कल्चरल कैपिटल

16/04/2026
Main Slider

योगी बोले – ऑन्धकार हटबे, जनता बोली – सूरोज उठेबे, कोमोल खिलबे

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Next Post
holi

कब है रंगों का त्योहार होली? जानें महत्व

यह भी पढ़ें

अमित शाह Amit Shah

पश्चिम बंगाल में ‘परिवर्तन यात्रा’ के चौथे चरण की शुरुआत करेंगे अमित शाह

11/02/2021
james anderson

जेम्स एंडरसन : विकेट लेता रहा तो जरूर चुना जाऊंगा एशेज सीरीज की टीम में

28/08/2020
Himalayan O2 Tehri Lake Festival organised

टिहरी लेक फेस्टिवल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पहली बार ‘हिमालयन O2’ थीम के साथ होगा आयोजन

07/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version