Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कब रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Vat Savitri Vrat

Vat Savitri Vrat

वर्ष 2024 वट सावित्री अमावस्या व्रत (Vat Savitri Vrat)  06 जून, गुरुवार को रखा जाएगा। और वट सावित्री पूर्णिमा व्रत 21 जून 2024, दिन शुक्रवार को रखा जाएगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री (Vat Savitri Vrat) अमावस्या और पूर्णिमा के दिन व्रत रखने से घर-परिवार में समृद्धि, सुख-शांति आती है और पति को दीर्घायु की प्राप्ति होती है। बता दें कि इस व्रत में वट/ बरगद के वृक्ष के पूजन का विशेष महत्व कहा गया है, क्योंकि इसमें ब्रह्मा, विष्णु व महेश तीनों का वास होता है।

आइए यहां जानते हैं 2024 में वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) कब रखा जाएगा और पूजन के शुभ मुहूर्त क्या हैं…

वट सावित्री अमावस्या और पूर्णिमा 2024 के शुभ मुहूर्त

वट सावित्री अमावस्या व्रत (Vat Savitri Vrat) : 06 जून 2024, गुरुवार

वट सावित्री अमावस्या तिथि का प्रारंभ – 05 जून 2024 को सायं 07:54 मिनट से।
अमावस्या तिथि का समापन – 06 जून 2024 को शाम 06:07 मिनट पर होगा।

इसी तरह वट सावित्री पूर्णिमा व्रत 21 जून 2024, शुक्रवार को रखा जाएगा।

वट सावित्री पूर्णिमा 2024 के शुभ मुहूर्त

ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा का प्रारंभ – 21 जून 2024, शुक्रवार सुबह 07:31 मिनट से,
ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा तिथि की समापन – 22 जून, शनिवार को सुबह 06:37 मिनट पर।

Exit mobile version