• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन मिलेगी किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त, किसानों को करना होगा ये काम

Writer D by Writer D
05/09/2024
in Business, Main Slider
0
PM Kisan Yojana

pm kisan samman nidhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि (PM Samman Nidhi) की 18वीं किस्त इस बार दीपावली से पहले आने वाली है। इसके लिए केंद्र सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसानों को इसका लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार ने कृषि अधिकारयों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत इस महीने में सभी लाभार्थी किसानों को केवाईसी कराने के लिए कहा गया है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले की किस्त में देश के तकरीबन नौ करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि पहुंची थी।

कृषि मंत्रालय दिवाली से पहले लाभार्थी किसानों को सम्मान निधि (PM Samman Nidhi)  देने जा रहा है। इसके लिए मंत्रालय ने किसानों को अपना केवाईसी कराने को कहा है। कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने इस संबंध में गुरुवार को देश के सभी कृषि अधिकारियों को संबंधित महकमे के माध्यम से निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक अभी भी देश के बहुत से लाभार्थी किसानों ने अपनी केवाईसी नहीं कराई है। इसलिए केंद्र सरकार जल्द से जल्द सभी किसानों को इसका लाभ उठाने के लिए जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है। आदेश के मुताबिक सभी किसानों को किसान मित्र समेत अन्य महत्वपूर्ण चैनलों के माध्यम से इस जानकारी को साझा किया जा सके।

कृषि मंत्रालय में संयुक्त निदेशक डीपी सिंह कहते हैं कि किसानों को 18वीं किस्त के लिए ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लेकिन इस योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपनी केवाईसी पूरी कर ली है। ई-केवाईसी न करने वाले किसानों को 18वीं किस्त नहीं मिल सकेगी। इसलिए सभी लाभार्थी किसानों को बहुत जल्द ई-केवाईसी पूरी कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक अभी बहुत से किसानों को यह प्रक्रिया पूरी करनी है। इस प्रक्रिया के तय समय में पूरा होते ही किसान सम्मान निधि जारी की जाएगी।

कैंसर से जूझ रही हिना खान का हो गया ब्रेकअप? कहा – लोग इस्तेमाल करते हैं

केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि (PM Samman Nidhi)  के तहत अब तक 17 किस्तें जारी की हैं। 17वीं किस्त के लिए 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की निधि जारी की थी। इस दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाया था। इससे पहले 16वीं किस्त के दौरान केंद्र सरकार ने 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की निधि जारी की थी। यह योजना केंद्र सरकार ने 2019 में शुरू की थी। जिसके तहत किसानों को हर वर्ष छह हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं।

Tags: kisan samman nidhikisan samman nidhi schemekisan samman nidhi yojnapm kisan 14th installment beneficiary listpm kisan 18th installmentPm kisan 18th installment beneficiary
Previous Post

कैंसर से जूझ रही हिना खान का हो गया ब्रेकअप? कहा – लोग इस्तेमाल करते हैं

Next Post

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बन सकते है सीएम, इस राज्य में हो सकता है बड़ा बदलाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Pregnancy
Main Slider

बेहद खूबसूरत अहसास है मां बनना, जानें प्रेग्नेंसी के शुरूआती लक्षण

15/02/2026
Egg Chicken Mughlai Paratha
Main Slider

संडे के नाश्ते में ले एग चिकन मुगलई पराठे का स्वाद

15/02/2026
Brownie
Main Slider

बच्चों के लिए बनाएं सॉफ्ट ब्राउनी, नोट करें रेसिपी

15/02/2026
Makhana Raita
Main Slider

लंच में बनाएं मखाने का रायता, स्वाद ऐसा की बार-बार मांगेंगे लोग

15/02/2026
CM Dhami
Main Slider

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ

14/02/2026
Next Post
Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बन सकते है सीएम, इस राज्य में हो सकता है बड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें

मोर्टार के गोले बरामद

पाकिस्तान द्वारा दागे गए मोर्टार के गोले बरामद, सेना ने किया निष्क्रिय

16/11/2020
CM Yogi participated in the National Youth Day program

सीएम योगी ने पीआरडी जवानों को दिया तोहफा ,राष्ट्रीय युवा दिवस पर बढ़ाया मानदेय

12/01/2025
neymar

कोरोना से उबरने के बाद फुटबॉलर नेमार ने पीएसजी क्लब की टीम में की वापसी

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version