Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगेगा, जानें इस दौरान क्या करें क्या नहीं

Surya Grahan

surya grahan

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है, जिसे धार्मिक दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इसके अलावा, सूर्य ग्रहण लगने पर खाना खाने, खाना बनाने और सोने से भी मना किया जाता है। इस साल 4 ग्रहण लगने वाले थे जिसमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण हैं। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि इस साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है और क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। साथ ही, आपको बताएंगे कि सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) के दौरान क्या-क्या नहीं करना चाहिए।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) कब है 2025 भारत में?

साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 21 सितंबर 2025 को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात 11 बजे से लगेगा। वहीं, यह ग्रहण 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) भारत में दिखाई देगा?

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) भारत में नहीं दिखाई देगा, जिसकी वजह से इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण सिर्फ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फिजी, न्यूजीलैंड और अटलांटिक महासागर में दिखाई देने वाला है।

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) में क्या नहीं करना चाहिए?

– सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) के दौरान पूजा-पाठ करने की मनाही होती है
– ग्रहण का सूतक शुरू होते ही खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए।
– सूर्य ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को नहीं छूना चाहिए।
– सूर्य ग्रहण के दौरान सोना और कुछ खाना भी नहीं चाहिए।
– सूर्य ग्रहण में प्रेग्नेंट औरतों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
– ग्रहण के दौरान कैंची, चाकू और सुई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Exit mobile version