• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले जहां बमबाजी होती थी वहां अब बम-बम हो रहा है : सीएम योगी

Writer D by Writer D
01/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बलरामपुर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर। 2017 से पहले बिजली की भी जाति व मजहब हुआ करती थी । होली, दीपावली, नवरात्रि के दौरान बिजली गायब हो जाती थी । अब पूरे प्रदेश में सब को पर्याप्त बिजली मिल रही है। उक्त संबोधन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

सीएम (cm yogi) ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में हर पर्व त्यौहार सुकून से लोग नहीं मना पाते थे। पर्व से पहले कर्फ्यू लग जाता था। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। क्योंकि हर दंगाई को मालूम है कि उसका अंजाम क्या होगा । अब कर्फ्यू की जगह कावड़ यात्रा ने ले ली है । जहां पर बम बाजी होती थी वहां पर अब हर हर बम -बम हो रहा है।

सीएम ने कहा कि कोरोना के दौरान निशुल्क जांच, वैक्सीन, दवा दी गई। सपा, बसपा की सरकार होती तो यह वैक्सीन ब्लैक हो जाती । डबल इंजन की सरकार में माह में दो बार राशन दिया जा रहा है। 2017 से पहले का राशन सपा के गुर्गे खा जाते थे। अब सबको फ्री राशन के साथ दाल, रिफाइंड , नमक भी दिया जा रहा है । पहले गोंडा से तुलसीपुर पहुंचने में खराब सड़क के चलते दो से ढाई घंटे लगते थे । अब 45 मिनट में पहुंच रहे है। फर्क साफ दिखता है।

सपा का विकास कब्रिस्तान में और हमारा विकास काशी, मथुरा, अयोध्या में दिख रहा : सीएम  योगी

सीएम ने कहा कि इस बार सरकार आने पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को होली, दीपावली पर निशुल्क रसोई सिलेंडर दिया जाएगा । ट्यूब बल कनेक्शन धारी किसानों को निशुल्क बिजली मिलेगी। सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये दिए जाएंगे। बीते पांच वर्षों में पांच लाख लोगों को नौकरी दी गई है। इस बार सरकार बनने पर हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, देवाधिदेव से की विश्व कल्याण की कामना

सीएम योगी ने जनपद के चारों विधानसभा से प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि दमदार सरकार के भरोसे दमदार कार्य किया जाता है। दमदार सरकार के लिए विधायक सुनेंगे तभी दमदार सरकार बनेगी।

सीएम ने तुलसीपुर प्रत्याशी कैलाश नाथ शुक्ला ,बलरामपुर प्रत्याशी पलटू राम, गैसड़ी से शैलेश सिंह शैलू , उतरौला प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए भारी भीड़ जुटी रही।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

यूक्रेन में फंसे यूपीवासियों के लिए BJP ने जारी की हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे कर सकते हैं सम्पर्क

Next Post

किसान आंदोलन: किसानों पर दर्ज 17 मुकदमें वापस लेगी दिल्ली सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

14/02/2026
working women hostel
उत्तर प्रदेश

श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

14/02/2026
Kalinjar Festival
उत्तर प्रदेश

कालिंजर महोत्सव 2026: ‘इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा’ थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम

14/02/2026
Ayodhya
उत्तर प्रदेश

250 करोड़ से और चमकाएंगे अयोध्या को

14/02/2026
Sports College
उत्तर प्रदेश

आगरा में बनेगा हाई-टेक स्पोर्ट्स कॉलेज, अब मंडल में ही निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

14/02/2026
Next Post
Farmer protest

किसान आंदोलन: किसानों पर दर्ज 17 मुकदमें वापस लेगी दिल्ली सरकार

यह भी पढ़ें

Young white hair

कम उम्र में ही सफेद बालों से हो गए हैं परेशान तो करें ये योगासन

22/06/2021
CM Yogi

2013 कुम्भ और 2025 के महाकुम्भ की तुलना कर सपा के भ्रष्टाचार को सीएम योगी ने खोला

19/02/2025
Keshav Maurya

बनारसी लंगड़ा के दीवाने हुए UP के डिप्टी CM केशव मौर्या, खरीद ली पूरी ठेली

25/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version