Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जहां भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले : अनुराग ठाकुर

anurag thakur

anurag thakur

लखनऊ। केन्द्रीय मंत्री व यूपी चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने एक वीडियो के साथ ट्वीट कर सपा पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि ‘यही है लाल टोपी के काले कारनामे। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए, जहां भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले ?’ दरअसल अनुराग के ट्वीट में अटैच वीडियो में सपा के लिए लोग वोट मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में महिला और पुरुष कार्यकर्ता, दोनों हैं। एक पुरुष कार्यकर्ता महिला के साथ क्षेणखानी करते दिखाई दे रहा है। महिला की पीठ पर स्टीकर लगाकर उसके हाथ को छू रहा है। इस पर महिला उसे झटकते हुए पीछे के एक कार्यकर्ता के पास जाती है।

योगी सरकार ने नारी सुरक्षा और सम्मान के लिए किया काम: अनुराग ठाकुर

10 सेकेंड के इस वीडियो में सपा कार्यकर्ता की मानसिकता साफ झलक रही है। उसी को भाजपा नेता ने मुद्दा बनाया है।

केन्द्रीय मंत्री का कहना है कि जब सपा के भीतर ही इस प्रकार से महिलाओं के साथ क्षेणखानी की जा रही है, पार्टी की कार्यकर्ता असुरक्षित हैं तो सामान्य महिलाओं के साथ उनका क्या रवैया होगा। ऐसे में उप्र की जनता सपा का साथ क्यों देगी ?

Exit mobile version