• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहां पलटी थी विकास दुबे की गाड़ी, उसी जगह बदमाशों की पलटी इनोवा, छह गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

Temple land sold illegally for Rs 6 crore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर में जिस जगह विकास दुबे की गाड़ी पलटी थी, उसी जगह हत्या कर भाग रहे बदमाशों की गाड़ी भी पलट गई। इस वाहन में छह बदमाश सवार थे।

इस गाड़ी के पलटने से बदमाशों का पीछा कर रही कानपुर पुलिस ने गाड़ी में फंसे चार बदमाशों को मौके से पकड़ लिया जबकि गाड़ी से निकल कर भागे दो को दौड़ा कर पकड़ा। बदमाशों ने विकास दुबे की तरह न पुलिस की रिवाल्वर छीनी ना पुलिस ने उनको गोली मारी। जानकारी के मुताबिक इन बदमाशों ने शनिवार की देर रात फजलगंज में आशीष नाम के युवक की घर से बुलाकर हत्या कर दी थी।

बताया जाता है कि ये बदमाश सीसीटीवी में आशीष को बहलाकर ले जाते हुए नजर आए थे। उसी आधार पर इनको पकड़ा गया है। दरअसल, शनिवार की रात को फजलगंज के रहने वाले प्रांशु और आशु ने अपने साथियों के साथ आशीष नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रांशु का आरोप है कि आशीष ने उसको बहन की गाली दी थी। इसी से नाराज होकर उसने अपने साथियों के साथ पहले आशीष को घर से बुलाया फिर उसको गोली मार दी।

पुलिस के मुताबिक गोली मारने के बाद बदमाश एक इनोवा कार से दिल्ली भागने की कोशिश में थे लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से इनकी पहचान कर ली। पुलिस ने सर्विलांस के सहारे इनका पीछा शुरू कर दिया। बारा टोल प्लाजा के पहले इन लोगों ने पुलिस को आते देख लिया। बदमाशों ने गाड़ी की रफ्तार और तेज कर दी। इसी दौरान इनकी गाड़ी पलट गई। चार बदमाश गाड़ी में फंसे रहे जबकि दो निकलकर भागे। पुलिस टीम ने पहले चारों को पलटी गाड़ी से पकड़ा फिर उसके बाद भाग रहे अन्य दो को भी पकड़ लिया।

प्रवासी मजदूरों में आतंकी हमलों का खौफ, बोले- वापस कभी घाटी नहीं आएंगे

कानपुर के अपर पुलिस कमिश्नर आकाश कुलहरि ने कहा कि ये बदमाश दिल्ली भागने की फिराक में थे। पुलिस ने सर्विलांस के सहारे इनका पीछा करना शुरू कर दिया था। गाड़ी पलटने के बाद इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि जिस बारा टोल प्लाजा के पास बदमाशों की गाड़ी पलटी उसी के पास सवा साल पहले 10 जुलाई को विकास दुबे को ला रही गाड़ी भी पलटी थी जिसके बाद भागते समय उसका एनकाउंटर हुआ था।

Tags: crime newskanpur newsmurderMurder Newsup newsvikas dubey
Previous Post

प्रवासी मजदूरों में आतंकी हमलों का खौफ, बोले- वापस कभी घाटी नहीं आएंगे

Next Post

रेल रोको आंदोलन का असर, आगरा में किसान नेता नजरबंद, मथुरा में रोकी पैसेंजर ट्रेन

Writer D

Writer D

Related Posts

Samrat Choudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM

14/04/2026
PM Modi-Kharge
Main Slider

अंबेडकर जयंती पर दिखा सियासत का सौहार्द, मोदी-खरगे के बीच मुस्कुराहट भरा पल

14/04/2026
Nitish Kumar
Main Slider

इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार भावुक, नई सरकार को दी शुभकामनाएं

14/04/2026
Noida Protest
उत्तर प्रदेश

सिर्फ सैलरी नहीं! जानें क्यों धधक रहा है नोएडा के मजदूरों का गुस्सा?

14/04/2026
Kesahv Prasad Maurya
Main Slider

अंबेडकर जी का जीवन प्रेरणा का स्तंभ: केशव मौर्य

14/04/2026
Next Post

रेल रोको आंदोलन का असर, आगरा में किसान नेता नजरबंद, मथुरा में रोकी पैसेंजर ट्रेन

यह भी पढ़ें

amrita rav

अमृता राव जल्द ही बनने वाली है मम्मी, बेबी बम्प के साथ आईं नजर

13/10/2020
VTS

वीटीएस से मिली पीएमजीएसवाई में एफडीआर टेक्नोलॉजी को रफ्तार

03/04/2023
Sanjay Dutt

महाकाल के दरबार में पहुंचे संजू बाबा, भस्म आरती में हुए शामिल

25/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version