Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नड्डा ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए दिया चुनाव जीतने का गुरू मंत्र

उत्तराखंड के दौरे पर आये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य में पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए चुनाव जीतने का मंत्र दिया।

श्री नड्डा देहरादून से सीधे अल्मोड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने एक निजी होटल में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर विधानसभा की कोर ग्रुप की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों के लिये पूरी तरह से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने बैठक में प्रतिभाग कर रहे जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारियों के साथ ही विस्तारक मंडलों के अध्यक्षों से फीडबैक लिया और केन्द्र से लेकर बूथस्तर पर पार्टी को मजबूत करने को कहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथस्तर पर 24 लक्ष्य दिये हैं।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यदि हमने सौ फीसदी काम किया तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को शक्ति केन्द्रों में रात्रि प्रवास करने को भी कहा है। साथ ही सभी जिलाध्यक्षों को विधानसभा प्रभारियों और विस्तारकों के साथ वार्ता और सामंजस्य बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने पार्टी का विस्तार करने और महिलाओं, युवाओं के साथ ही सभी वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिये कहा है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी की रणनीति बताते हुए कहा कि प्रदेश में विभिन्न जगहों में 250 रैली आयोजित की जायेंगी। जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित साह, सहित वरिष्ठ केन्द्रीय नेता जनसभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार के नीतियों तथा विकास योजनाओं को जनता के सामने रखा जायेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि बूथ जीता तो चुनाव जीता।

प्रदेश की गोंड जाति को 13 जिलों में एसटी व 62 जिलों में एससी का दर्जा प्राप्त

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की प्राथमिकतायें गिनायीं और कहा कि अभी तक वह 400 योजनाओं पर काम कर चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का याद दिलाया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अभी तक प्रदेश के 3.50 लाख लोगों ने लाभ लिया है।

Exit mobile version