पढ़ते वक्त बच्चों को लगता है डर तो जलाएं इस रंग की कैंडल

वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश बात करेंगे बच्चों के कमरे में कैंडल्स लगाने के बारे में। अगर आपके बच्चे को पढ़ते वक्त डर लगता है जिसके चलते वह अपनी पढ़ाई में कॉन्सन्ट्रेट नहीं कर पाता और एक ही चीज को दोहराता रहता है , तो उसके भय को दूर करने के लिये उसके स्टडी रूम की दक्षिण दिशा में एक लाल रंग का कैंडल जलाकर रख दें और जब तक वह पढ़ता रहे, वहां कैंडल जली रहने दें।

आपको बता दूं दक्षिण दिशा का संबंध अग्नि से है और अग्नि का संबंध लाल रंग से है। अतः दक्षि: Yibण दिशा में  लाल रंग की कैंडल ही जलानी  चाहिए। इससे बच्चे को किसी प्रकार का भय नहीं होगा और वह पढ़ाई में अच्छे से कॉन्सन्ट्रेट कर पायेगा।

अगर आपको अन्य दिशाओं में भी कैंडलस लगानी हो, तो  सही रंगों का चुनाव दिशा के अनुसार ही करना चाहिए। अतः किस दिशा में कौन-से रंग की कैंडलस लगाना उचित होगा, इस पर हम कल चर्चा करेंगे।

Exit mobile version