• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WHO की अकाउंट ऑफिसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Writer D by Writer D
26/08/2023
in उत्तर प्रदेश, आजमगढ़, क्राइम
0
WHO accounts officer Pallavi Singh

WHO accounts officer Pallavi Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। जनपद के जिला महिला अस्पताल में स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के ऑफिस में बतौर एडमिनिस्ट्रेटिव अस्सिटेंट/अकाउंट ऑफिसर कार्य कर रही 26 वर्षीय पल्लवी सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। पल्लवी शहर कोतवाली के सामने कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थीं। जौनपुर से आए पल्लवी के परिजनों ने पल्लवी के जान पहचान के युवक पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पल्लवी सिंह ( Pallavi Singh) के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पल्लवी सिंह के मामा विनोद सिंह ने पल्लवी को जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक ने सब पता लगा लिया था कि किराए के घर पर कोई नहीं है। इसके बाद वह वहां पहुंचा। घटना के बाद उसकी बाइक और वह वहीं पर मिला। पल्लवी के माता-पिता इस युवक से पल्लवी की शादी नहीं करना चाहते थे। बार-बार मना करते थे।

आजमगढ़ शहर कोतवाली में मृतका के पिता प्रमोद कुमार सिंह ने तहरीर दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि उनकी पुत्री पल्लवी सिंह एक सप्ताह से किराए के मकान में अकेली थी। उसकी शादी 20 फरवरी 2024 को होनी थी। 5 मई 2023 को वरक्षा कार्यक्रम गाजीपुर के युवक के साथ किया था। पल्लवी के पिता ने कहा कि 24 अगस्त 2023 को मेरे मोबाइल पर दिन में 12:40 बजे गौरव कुमार सिंह के पिता सूर्यजीत सिंह ने लड़की की मौत की सूचना दी।

पल्लवी के पिता ने कहा कि बेटी की मौत की खबर सुनकर जब उसके रूम पर पहुंचा तो पता चला कि बेटी के पास लगभग एक सप्ताह से गौरव आकर रह रहा था। वह बुलेट बाइक से आया था। बेटी की मौत के समय भी वह वहां था। बेटी के शरीर पर चोट दिखाई दे रही थी। पल्लवी के पिता ने शिकायत में कहा कि गौरव कुमार सिंह पुत्र सूर्यजीत सिंह, भाई चंदन सिंह और गौरव की मां रंभा सिंह ने मिलकर साजिशन बेटी की हत्या कर दी। इन लोगों ने केस दर्ज करने से रोकने के लिए जान से मारने की धमकी दी है।

11वें इंडियन ओशन आइसलैंड गेम्स के उद्घाटन में मची भगदड़, 12 की मौत

एसपी सिटी आजमगढ़ शैलेंद्र लाल ने कहा कि आजमगढ़ WHO कार्यालय में तैनात एडमिनिस्ट्रेटिव अस्सिटेंट पल्लवी सिंह की मृत्यु कल अज्ञात कारण से हो गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा को प्रिजर्व किया गया, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इस मामले में प्वाइजनिंग है या अन्य किसी कारण से डेथ हुई है, स्पष्ट कारण जानने के लिए जांच की जा रही है। यह लोग जौनपुर के रहने वाले हैं। पल्लवी सिंह के पिता ने तहरीर दी है। हम लोग केस दर्ज कर इसकी विधवत जांच कर रहे हैं। जो भी सत्यता पाई जाएगी, उसके आधार पर हम लोग नियमों के अनुसार कार्रवाई करेंगे।

Tags: azamgarh newsup newsWHO
Previous Post

11वें इंडियन ओशन आइसलैंड गेम्स के उद्घाटन में मची भगदड़, 12 की मौत

Next Post

National Space Day के रूप में मनाया जायेगा 23 अगस्त का दिन: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
Next Post
PM Modi

National Space Day के रूप में मनाया जायेगा 23 अगस्त का दिन: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Apple Shake

अपने दिन की शुरुआत करें हेल्दी ड्रिंक के साथ

15/05/2025
shinzo abe

शिंजो आबे का काशी से रहा है गहरा लगाव, सनातन धर्म के थे मुरीद

08/07/2022
Lata Mangeshkar and Sachin Tendulkar's mimicry cost YouTuber dearly

लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर की मिमिक्री YouTuber को पड़ी महंगी

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version