Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कौन हैं राजीव त्यागी जिन्हें राहुल ने कहा “बब्बर शेर”, प्रियंका बोलीं – राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा

Rajeev Tyagi died

राजीव त्यागी का निधन

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राजीव त्यागी निधन से कुछ घंटे पहले तक वे स्वस्थ दिख रहे थे। टीवी चैनलों पर पूरी बेबाकी और मजबूती से कांग्रेस का पक्ष रखने वाले राजीव त्यागी देश के हर ज्वलंत मुद्दे पर पार्टी और अपनी राय रखते थे।

आजतक पर बुधवार को भी वह कांग्रेस की ओर से डिबेट में शामिल हुए। तब तक किसी को इस मनहूस पल का जरा सा भी आभास नहीं था। राजीव त्यागी यूपी के बिजनौर के रहने वाले थे। उनकी पढ़ाई-लिखाई भी गाजियाबाद में हुई थी और उन्होंने एमबीए की डिग्री हासिल की थी।

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का हार्ट अटैक से निधन

करियर की शुरुआत RLD से की थी 

राजीव त्यागी ने राजनीति की शुरुआत राष्ट्रीय लोकदल से की थी। वे गाजियाबाद में राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष थे। जनवरी 2006 में वे कांग्रेस में शामिल हुए।

अटल जी को दिखाया था काला झंडा

राष्ट्रीय लोकदल में रहते हुए वे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को काला झंड़ा दिखाकर चर्चा में आ चुके थे। जब वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे उस दौरान उन्होंने गाजियाबाद का दौरा किया था। इसी दौरान राजीव त्यागी ने वाजपेयी को काला झंडा दिखाया था।

अकाली दल की सरपंच रणजीत कौर के बेटे की गोली मारकर हत्या

राजीव त्यागी लगातार संघर्षशील रहने वाले और किसानों की मांगों के लिए लड़ने वाले नेता थे। उन्होंने बीजेपी नेता लालजी टंडन को वसुंधरा आवास विकास परिषद में हुए घपले और किसानों की मांगों को लेकर गेस्ट हाउस में बंद कर दिया था।

कांग्रेस में आने के बाद अपनी वाकपुटता के दम पर वे तेजी से आगे बढ़े। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें अपनी टीम में अहम जिम्मेदारी थी और उन्हें यूपी कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया था। हाल के दिनों में वह प्रियंका गांधी के साथ पार्टी के विस्तार में लगे थे। लगभग 15 साल तक कांग्रेस में रहने वाले राजीव त्यागी पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित नेता थे।

कांग्रेस ने खोया बब्बर शेर – राहुल

राजीव त्यागी के निधन पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरा शोक जताया है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम और संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं।

बीजेपी विधायक से मारपीट मामला: योगी की बड़ी कार्रवाई, IG से मांगी रिपोर्ट

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है, राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।

Exit mobile version