• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्थरबाजों और दंगाईयों की पिटाई से अखिलेश को क्यों होता है दर्द : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
12/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
keshav maurya

keshav maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को पत्थरबाजों और दंगाईयों की पिटाई जरूर दिखाई देती है, लेकिन पत्थरबाजों की पुलिसकर्मियों पर की गई पत्थरबाजी दिखाई नहीं देती। अब पुलिस पत्थरबाजों और दंगाईयों की पिटाई कर रही है तो अखिलेश यादव को दर्द क्यों हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) रविवार को मेरठ दौरे पर पहुंचे। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब दंगा मुक्त प्रदेश है। पत्थरबाजों और दंगाइयों को समझना चाहिए कि उन्हें बचाने के लिए अखिलेश ट्वीट जरूर कर सकते हैं, लेकिन कानून की सख्ती से नहीं बचा सकते।

शुक्रवार को उप्र में हुए हिंसक प्रदर्शनों की जांच चल रही है। जांच में दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट संदेश है कि दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस समय अवैध कब्जे और दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश सरकार दंगाइयों के आगे झुकेगी नहीं।

सपा को पत्थरबाज में ही नहीं, आतंकियों में भी शांतिदूत दिखते हैं : ब्रजेश पाठक

केशव प्रसाद (Keshav Maurya) ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार बढ़ाने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि विकास के मामले में भारत को विश्व में प्रथम स्थान पर होना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस के कारण भारत लगातार कमजोर होता रहा। नेशनल हेरल्ड में पांच हजार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शेयर होल्डर थे। भ्रष्टाचार के इस मामले में कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष जमानत पर हैं। वे दोनों काफी डरे हुए हैं। दोनों को ईडी के सामने प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के नेता राजनीतिक दबाव बनाकर खुद के बचाव की कोशिश कर रहे हैं। भ्रष्टाचार को संरक्षण देना और जांच एजेंसियों को कार्रवाई से रोकना कांग्रेस का स्वभाव है। दोष साबित होने पर आपातकाल जैसे संकट का सामना भी कांग्रेस के कारण ही करना पड़ा।

अखिलेश बोले- उठने चाहिए ऐसी हवालात पर सवालात, नहीं तो इंसाफ खो देगा…

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ में राज्यमंत्री दिनेश खटीक और पुलिस के प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। इस अवसर पर जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, सुनील अग्रवाल, दीपक शर्मा, राजकुमार कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Tags: Akhilesh Tweetkeshav attacked on akhileshKeshav mauryameerut newsup news
Previous Post

नगर विकास मंत्री ने एटा जनपद को दी 108 एंबुलेंस की सौगात

Next Post

सीएम योगी ने यूपी पुलिस उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर चयनित 9,534 अभ्यर्थियों को दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother's Day
फैशन/शैली

Mother’s Day: अपनी मां को दें ये खास तोहफे, चेहरे पर आएगी मुस्कान

10/05/2026
Mother's Day
Main Slider

Mother’s Day: मां को कराना चाहते हैं स्पेशल फील, तो ये आइडियाज करेंगे आपकी मदद

10/05/2026
Suji Pockets
Main Slider

Mother’s Day पर मां को खिलाएं कुछ स्पेशल, बनाएं टेस्टी सूजी पॉकेट्स

10/05/2026
Marriage
Main Slider

ये लड़कियां मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

10/05/2026
Shani Trayodashi
Main Slider

शनि जयंती पर इन चीजों का करें दान, सभी कष्ट होंगे दूर

10/05/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने यूपी पुलिस उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर चयनित 9,534 अभ्यर्थियों को दी बधाई

यह भी पढ़ें

Mahoba case

महोबा हत्याकांड: पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार पर 25 हजार का इनाम घोषित

29/11/2020
maniesh paul tabu

मनीष पॉल ने तब्बू को दिया ऐसा खास गिफ्ट, एक्ट्रेस बोली- थैंक्यू

01/12/2020
Robert Vadra

रॉबर्ट वाड्रा के घर पहुंची इंकम टैक्स की टीम, बेनामी संपत्ति मामले में हो रही पूछताछ

04/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version