• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खरमास के दौरान क्यों नहीं किए जाते कोई भी शुभ कार्य?

Desk by Desk
17/12/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Kharmas

Kharmas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। खरमास के महीने की शुरुआत होने जा रही है। खरमास लगते ही सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों में कुछ समय के लिए पाबंदी लग जाती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उस समय से लेकर मकर राशि में प्रवेश करने तक खरमास लग जाता है। खरमास को शुभ नहीं माना जाता है। इस बार खरमास 14 जनवरी तक रहेगा, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे तब जाकर खरमास खत्म होगा।  आइए जानते हैं खरमास का हिंदू धर्म में क्यों है इतना महत्व….

क्या होता है खरमास

सूर्य के धनु या मीन राशि में गोचर करने की अवधि को ही खरमास कहते हैं। सूर्यदेव जब भी देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन पर भ्रमण करते हैं तो उसे प्राणी मात्र के लिए अच्छा नहीं माना जाता और शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। गुरु सूर्यदेव का गुरु हैं, ऐसे में सूर्यदेव एक महीने तक अपने गुरु की सेवा करते हैं।

खरमास का अर्थ

खरमास में खर का अर्थ ‘दुष्ट’ होता है और मास का अर्थ महीना होता है, इसे आप ‘दुष्टमास’ भी कह सकते हैं। इस मास में सूर्य बिलकुल ही क्षीण होकर तेज हीन हो जाते हैं। मार्गशीर्ष और पौष का संधिकाल खरमास को जन्म देता है, मार्गशीर्ष माह का दूसरा नाम ‘अर्कग्रहण भी है’ जो कालान्तर में अपभ्रंश होकर अर्गहण हो गया। अर्कग्रहण एवं पौष के मध्य ही यह खरमास पड़ता है। इन माहों में सूर्य की किरणें कमज़ोर हो जाती हैं इनके धनु राशि में प्रवेश के साथ ही राशि स्वामी गुरु का तेज भी प्रभावहीन रहता है और उनके स्वभाव में उग्रता आ जाती है।

गुरु के स्वभाव को भी उग्र कर देने वाले इस माह को खरमास-दुष्टमास नाम से जाना जाता है। देवगुरु बृहस्पति के उग्र अस्थिर स्वभाव एवं सूर्य की धनु राशि की यात्रा और पौष मास के संयोग से बनने वाले इस मास के मध्य शादी-विवाह, गृह आरंभ, गृहप्रवेश, मुंडन, नामकरण आदि मांगलिक कार्य शास्त्रानुसार निषेध कहे गए हैं।

इन दिनों सूर्य के रथ के साथ अंशु तथा भग नाम के दो आदित्य, कश्यप और क्रतु नाम के दो ऋषि, महापद्म और कर्कोटक नाम के दो नाग, चित्रांगद तथा अरणायु नामक दो गन्धर्व सहा तथा सहस्या नाम की दो अप्सराएं, तार्क्ष्य एवं अरिष्टनेमि नामक दो यक्ष आप तथा वात नामक दो राक्षस चलते हैं।

Tags: karma kab se haiKharmaskharmas december 2020kharmas in 2020kharmas kab haikharmas kab se lagegaSpirituality
Previous Post

डबल इंजन की सरकार है भाजपा मगर स्टार्ट नहीं हो पाई : अखिलेश

Next Post

किसान पीएम से मिलने दिल्ली पहुंचे, मोदी जी उनसे ‘आंख चुरा कर’ गुजरात पहुंचे गए : मान

Desk

Desk

Related Posts

फैशन/शैली

ब्लैकहेड्स को चेहरे से दूर करने के लिए करें ये इस्तेमाल

26/04/2026
PM Modi
Main Slider

लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है… वाशिंगटन हिल्टन होटल फायरिंग पर बोले PM मोदी

26/04/2026
Smelly Shoes
फैशन/शैली

बदबूदार जूते बनते है शर्मिंदगी का कारण, इन उपायों की मदद से पाए इन से निजात

26/04/2026
Fire In Charminar Express Train
Main Slider

चलती चारमीनार एक्सप्रेस में भीषण आग, जान बचाने के लिए यात्रियों ने लगाई छलांग

26/04/2026
Vegetables
फैशन/शैली

इस तरह से सब्जियां काटकर करें स्टोर, हफ्ते भर नहीं होंगी खराब

26/04/2026
Next Post
bhagwant mann

किसान पीएम से मिलने दिल्ली पहुंचे, मोदी जी उनसे 'आंख चुरा कर' गुजरात पहुंचे गए : मान

यह भी पढ़ें

corona

यूपी में बेकाबू होता कोरोना, सामने आए 7 हजार से अधिक नए केस

09/01/2022
SIR

UP में SIR की तिथियां संशोधित की गई, अब कल नहीं जारी होगी ड्राफ्ट लिस्ट

30/12/2025
Tractor-Bus Collision

मोटरसाइकिल की टक्कर से हाई स्कूल छात्र की मौत

27/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version