Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुलवामा हमले को लेकर सवाल उठाने वाले आज क्यूं हैं खामोश : राजनाथ सिंह

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिये घमासान जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भागलपुर के पीरपैंती में बीजेपी प्रत्याशी ललन पासवान के पक्ष में रैली को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कल तक जो विपक्षी दल मोदी सरकार से पुलवामा हमले को लेकर सवाल उठा रही थी। वह आज खामोश हैं। कारण पाकिस्तान ने स्वीकार कर लिया है कि पुलवामा अटैक के पीछे इमरान सरकार का हाथ था।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की यह स्वीकारोक्ति बहुत कुछ कहती है, लेकिन अब विरोधी दलों को पुलवामा हमले का वास्तिवकता का पता चल गया है। वहीं उन्होंने कहा कि कभी इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को दो हिस्से में बांटे थे, तब अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वागत किया था, लेकिन अब कांग्रेस मोदी सरकार की उपलब्धियों पर सवाल खड़ी करती रहती है। जो सही नहीं है।

योगी सरकार की बड़ी सफलता, यूपी में 45 हजार करोड़ के निवेश का रास्ता साफ

राजनाथ सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए राज्य में फिर से एनडीए की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि लालटेन युग समाप्त हो चुका है। दीपावली का त्योहार संदेश दे रही है कि लक्ष्मी कमल पर बैठ कर आने वाली है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कभी बिहार में चरवाहा स्कूल खोलने की बात होती थी, लेकिन आज एक चरवाहा का लड़का पढ़ लिखकर आगे बढ़ रहा है। यह बदले हुए बिहार की ताकत है।

Exit mobile version