• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में महिलाओं पर अत्याचार पर क्यों चुप रहते है शाह : ममता

Writer D by Writer D
29/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
mamta banerjee

mamta banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करती हैं और उन्हें शोभा मजूमदार की मौत के असल कारण की जानकारी नहीं है।

सुश्री बनर्जी ने इसी के साथ आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर चुप्पी क्यों साधे रहते हैं।

तृणमूल सुप्रीमो ने कहा, “ भाजपा अब शोभा मजूमदार के निधन का राजनीतिकरण कर रही है। अमित शाह ट्वीट करके कह रहे हैं कि बंगाल का क्या हाल है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में जब महिला पर अत्याचार किया गया, तब वह चुप क्यों रहे।”

लखनऊ: छेड़खानी के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

उन्होंने कहा कि बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू है और कानून-व्यवस्था अब चुनाव आयोग के हाथों में है। तीन तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिछले कुछ दिनों में हत्या कर दी गयी।

उन्होंने कहा कि बहुत अधिक लालच अच्छा नहीं होता। वह ( अधिकारी) ‘न घर का रहा न घाट का।’

तृणमूल सुप्रीमो ने यहां व्हीलचेयर पर विशाल पद यात्रा की। पिछले महीने एक कथित हमले में उनके घायल हो जाने के बाद उनका यहां यह पहला रोडशो था। सुश्री बनर्जी ने खुदीराम मोड से नंदीग्राम ब्लॉक-2 के ठाकुर चौक तक पद यात्रा की। इसमें हजारों लोग इसमें शामिल हुए, वे तृणमूल का झंडा लिए हुए थे।

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला युवक का शव, परिजनों को हत्या की आशंका

दूसरे चरण के दौरान एक अप्रैल को यहां होने वाला चुनाव बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तृणमूल सुप्रीमो यहां से अपने पूर्व मंत्रिमंडलीय सहयोगी सुवेन्दु अधिकारी से खिलाफ खड़ी हुई हैं। अधिकारी ने पिछले वर्ष दिसम्बर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।   इससे पहले सुश्री बनजी ने बंगाल में पहले चरण के हुए चुनाव में 30 में से 26 सीटें जीतने के श्री शाह के दावे को लेकर उन पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा को उस चरण में एक भी सीट नहीं मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने चांदीपुर इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पूरी 30 सीटें जीत लेने का दावा क्यों नहीं करती, क्या चार सीटें उसने कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए छोड़ दी हैं।

उन्होंने कहा, “ तुमको (भाजपा) बड़ा रोसोगुल्ला(जीरो) मिलेगा।” उन्होंने अगले चरण के चुनाव में केन्द्रीय बलों से निष्पक्ष रहना सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा कि वे भाजपा के लिए वोट की खातिर हेरफेर न करें।

इस बीच, भाजपा के सूत्रों ने बताया कि कल नंदीग्राम में होने वाले रोडशो में श्री शाह के शामिल होने की संभावना है।

श्री शाह ने बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए नंदीग्राम के लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने सुश्री बनर्जी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बंगलादेश की यात्रा को लेकर आलोचना किये जाने पर कहा कि यह दौरा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए था। इस दौरे का चुनावों से कुछ लेना-देना नहीं है।

Tags: amit shahbengal election 2021bengal election newsBengal NewsCM Mamta Banerjee
Previous Post

लखनऊ: छेड़खानी के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post

आग की लपटों के बीच से निकला मोनू पंडा, एक बार फिर जीवंत हुई फालौन की होली

Writer D

Writer D

Related Posts

Tejashwi Yadav
Main Slider

तुम्हारी आंख निकाल लेंगे और जुबान काट लेंगे …तेजस्वी के लिए इस नेता ने मंच से दी धमकी

04/11/2025
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने की घोषणा, डिजिटल एक्स-रे मशीन भी की जाएगी उपलब्ध

04/11/2025
cm yogi
Main Slider

स्नान पर्वों और मेलों के सकुशल आयोजन के लिए ‘स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता’ हो तैयारियों का आधार: मुख्यमंत्री

04/11/2025
Road Accident
Main Slider

तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, दो महिलाओं समेत तीन की मौत; 38 घायल

04/11/2025
Draupadi Murmu
Main Slider

राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग

03/11/2025
Next Post
monu panda

आग की लपटों के बीच से निकला मोनू पंडा, एक बार फिर जीवंत हुई फालौन की होली

यह भी पढ़ें

Arrested

तीन कुन्तल लहन नष्ट, एक गिरफ्तार

19/11/2022
DGAFMS

मंत्रिमंडल सचिवालय में सरकारी नौकरी, जानें क्या चाहिए योग्यता

11/10/2023
योगी आदित्यनाथ

कोविड अस्पतालों में बेहतर उपचार और हेल्प डेस्क के संचालन पर सीएम ने दिये ये निर्देश

23/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version