Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुष्कर्म के असफल प्रयास के चलते हुई थी विधवा की हत्या

Murder

Murder

हमीरपुर। सिसोलर थाना क्षेत्र में एक महिला का कंकाल सरसों के खेत में फसल के बीच पड़ा मिला था। तभी आशंका व्यक्त की गई थी की दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या (Murder) की गई है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी करते हुए वारदात का खुलासा कर दिया है। आरोपी ने ही बदनीयती से विधवा महिला को खेत में ले गया और पत्थर से उसके सिर पर वारकर हत्या की थी।

सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ई के निकट रामदत्त द्विवेदी के सरसों के खेत में बीती 15 मार्च को काम कर रहे लोगों ने पुलिस को एक कंकाल की सूचना दी थी। तब जांच के दौरान कंकाल के पास से शराब की बोतल, खून से सना एक पत्थर मिला था, जबकि कुछ दूरी पर महिला के कपड़े मिले थे।

महिला के ससुर ने गांव के ही प्रकाश चंद्र के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने जब प्रकाश चंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सारा भेद खुल गया। चंद्र प्रकाश ने चार मार्च को ही सुमन की हत्या की थी, जिसका कंकाल 15 मार्च को मिला था।

क्षेत्राधिकारी मौदहा विवेक यादव ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए बताया की प्रकाश चंद्र चार मार्च को बाइक से महिला को लेकर निकला था, जिसे उसकी बहन के यहां छोड़ना था।

लेकिन उसने बुढ़ई के पास बाइक रोक दी और महिला को बदनीयती से सरसों के खेत में ले गया। लेकिन महिला ने जब विरोध किया तो पत्थर से उसके सर पर हमला कर हत्या (Murder) कर दी और घर वापस लौट आया। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रकाश चंद्र को जेल भेज दिया है।

Exit mobile version