Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा नेता को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा, पत्नी ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा

BJP leader

कानपुर। कानपुर में शनिवार रात एक पार्क में भाजपा नेता ( BJP leader) को उनकी पत्नी ने महिला के साथ रंगरलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया। भाजपा नेता को उसकी पत्नी और सास ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा। पत्नी बाल नोचे और घसीटकर मारा। महिला की पिटाई उसके कारोबारी पति ने की। पिटाई से दोनों लहूलुहान हो गए। काफी देर तक सड़क पर ही हंगामा होता रहा। 48 सेकंड के 2 वीडियो भी सामने आए हैं, जिसे भाजपा नेता की पत्नी ने बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

सूचना पुलिस तक पहुंची। जूही थाने की पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ ले गई। पुलिस ने इस प्रकरण में भाजपा नेता की पत्नी की तहरीर पर 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। भाजपा नेता ( BJP leader) की करतूत से आनंदपुर सोसाइटी के लोग भी परेशान थे। कई लोगों ने पुलिस और परिवार वालों के सामने भाजपा नेता की करतूतों की गवाही दी है।

कानपुर-बुंदेलखंड का क्षेत्रीय मंत्री है आरोपी नेता ( BJP leader)

बाबूपुरवा का मोहित सोनकर भाजपा का कानपुर-बुंदेलखंड का क्षेत्रीय मंत्री है। मोहित के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में परिवार को पता था, लेकिन सभी रंगे हाथ पकड़ना चाहते थे। शनिवार रात मोहित आनंदपुरी सोसाइटी के कैंपस में कार में भाजपा की एक महिला नेत्री के साथ था। इसकी भनक परिवार को लग गई। पत्नी मोनी सोनकर और सास समेत ससुराल के लोगों ने कार में रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया। मोहित को उसकी पत्नी और ससुरालवालों ने बीच सड़क पीटना शुरू कर दिया। बचने के लिए मोहित भागा तो उसे दौड़ाकर पकड़ा गया।

महिला के कारोबारी पति को भी मौके पर बुलाया गया था। वह मोहित के साथ पत्नी को देखकर आपा खो बैठा और उसने दोनों को जमकर पीटा। सड़क पर हंगामा होते देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की सूचना पर जूही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।

‘ये क्या नौटंकी है मोदी जी….’, लुकआउट नोटिस पर भड़के मनीष सिसोदिया

भाजपा नेता के खिलाफ उसकी पत्नी और महिला के कारोबारी पति ने जूही थाने में तहरीर दी है। ACP बाबूपुरवा आलोक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। आरोपी मोहित समेत 4 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

भाजपा नेता 32 साल का और गर्लफ्रेंड 46 साल की

मोहित के 2 बच्चे भी हैं। वह जिस महिला के साथ कार में था, उसकी उम्र 46 साल है। वह खुद 32 साल का है। 15 साल बड़ी महिला के साथ अफेयर में था। इस बात को लेकर रोजाना घर में कलह होती थी। इतना ही नहीं भाजपा नेता अपनी पत्नी और बच्चों से रिश्ता छोड़ने की बात कह रहा था।

मोहित की पत्नी अपने पति के दूसरी शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध होने से परेशान रहती थी। आरोप है कि भाजपा नेता पत्नी को रोजाना पीटता था और तलाक लेने की तैयारी में था। महिला का कारोबारी पति भी अपने पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान था। इस बात को लेकर दोनों के यहां घरेलू कलह थी। इसके बाद भाजपा नेता की पत्नी और महिला के पति एक-दूसरे के संपर्क में आए। परिवार के साथ मिलकर प्लानिंग बनाई और दोनों ने एक साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

Exit mobile version