Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मामूली विवाद के चलते पत्नी की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

murder

murder

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव पचार में गुरुवार देर रात को कहासुनी में पति ने पत्नी को पीट पीट कर मार डाला। सुबह घटना की जानकारी पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। थोड़े ही देर में कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।

राजेश नट गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप सड़क किनारे झोपड़ी में पत्नी हीना (40) के साथ रहता है। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाता था। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

गांव के लोगों के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। मगर कुछ ही देर बाद विवाद शांत हो गया। शुक्रवार की सुबह दोनों जब दिखाई नहीं दिए, तो गांव के कुछ लोग जब झोपड़ी में गए तो हीना का शव देख अवाक रह गए। यह खबर पूरे गांव में फैल गई। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

एसएचओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि पति राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। परिवार में सिर्फ पति-पत्नी ही थे। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Exit mobile version