• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पति के दूसरी शादी करने पर बैंकट हॉल में पत्नी ने किया हंगामा

Writer D by Writer D
26/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, पीलीभीत
0
Marriage

Marriage

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पति की दूसरी शादी करने की सूचना पर पहली पत्नी बरेली से अचानक कल बैंकट हाल पहुंच गई। विवाहिता दो साल पहले पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद मायके में रह रही थी।

मौके पर तकरार में दोनो पक्षों में मारपीट के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस स्टेज पर वरमाला पकड़े खड़े दूल्हे को पकड़कर पूरनपुर कोतवाली लाई। हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

पुलिस ने आज यहां कहा कि पति के दूसरी शादी किए जाने के मामले में पीड़िता से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मंगलम बारात घर पहुंची। दूल्हा बने आशीष को पुलिस पूरनपुर कोतवाली ले आई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ भी की। पुलिस के पहुंचने से पहले शादी हो चुकी थी। शादी नियम विरुद्ध है, जिसकी हिदायत पुलिस की ओर से दूल्हे को दी गई है।

कोरोना नियंत्रण पर बोले CM योगी, गांव सुरक्षित तो जनपद भी सुरक्षित

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के हवाले से कहा कि बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली सुमन सिंह का कहना है कि उसका विवाह 28 नवंबर 2012 को शाहजहांपुर निवासी इंजीनियर आशीष के साथ हुआ था। विवाह के दौरान विवाहिता के परिजनों ने 30 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद विवाहिता का पति, सास और ससुर अतिरिक्त दहेज मांगने लगे। परेशान महिला ने बारादरी थाने में पति सहित तीन के खिलाफ जुलाई 2019 में मुकदमा दर्ज कराया था।

सोमवार को विवाहिता का पति पूरनपुर निवासी युवती के साथ ब्लाक रोड पर बैंकट हॉल में शादी कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर विवाहिता पुलिस लेकर बैंकट हाल में पहुंच गई। स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस देख वहां पंडाल में भगदड़ मच गई। महिला और दूल्हे की बहन के बीच मारपीट हो गई। दूल्हे और उसके परिजनों को कोतवाली लाया गया यहां काफी देर घटनाक्रम चला, पर पुलिस ने दूल्हे को छोड़ दिया।

कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पतालों में बढ़ाए जाएंगे बेड व मानव संसाधन : योगी

विवाहिता ने बताया तलाक दिए बगैर ही उसका इंजीनियर पति दूसरी शादी कर रहा है। जबकि पति की मां सपा से जुड़ी है। महिला का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

ससुराल में रहने वाले युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

अखिलेश ने कहा- 2022 में सपा की सरकार बनने पर राज्य की जनता को मिलेगी राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
akhilesh yadav

अखिलेश ने कहा- 2022 में सपा की सरकार बनने पर राज्य की जनता को मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें

sandeep singh dhaliwal

अमेरिका में शहीद सिख पुलिस अधिकारी के नाम पर बनेगा डाकघर

22/12/2020

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए, हुए होम क्वारंटीन

16/10/2020
Terrorists

हिंदू दंपति के घर में घुसे आतंकियों ने मांगा खाना, पति ने किया ये काम…

31/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version