Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संजय सिंह के नामाकंन पर पत्नी ने जतायी आपत्ति

garima singh

garima singh

अमेठी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह (sanjay singh) की पहली पत्नी और भाजपा विधायक गरिमा सिंह (garima singh) ने पति के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई है।

निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार मौर्य के सामने दर्ज करायी गयी आपत्ति में श्रीमती गरिमा सिंह ने आरोप लगाया कि कानूनी रूप से वह श्री सिंह की पत्नी हैं लेकिन उन्होंने अपने हलफनामे में उनका जिक्र नहीं किया है।

विधायक गरिमा सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से कहा,“ यह हमारी पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्या है। मैने आज अपने पत्नी होने का स्थान पाने और इस नाते मिलने वाले मान सम्मान की खातिर यह आपत्ति दर्ज कराई है।”

प्रत्याशी घोषित करने के बाद सीट बदलने में सबसे आगे सपा

उन्होंने कहा कि संभवतः पत्नी वाले कालम में अमिता मोदी का नाम लिखा है जो उन्हें मंजूर नहीं है।

श्री सिंह के चुनाव में प्रचार को लेकर किये गये सवाल पर श्रीमती गरिमा सिंह ने कहा कि अभी इस विषय पर विचार नहीं किया है। वह पार्टी के साथ हैं,पार्टी जो आदेश करेगी उसका पालन किया जाएगा।

BJP विधायक के सामने दो पक्षों में जमकर चले लात घूंसे

गौरतलब है कि 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने श्री सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह को प्रत्याशी बनाया था उन्होंने सपा के कद्दावर मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को हराया था, इस समय गायत्री प्रसाद प्रजापति सामूहिक बलात्कार मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। इस चुनाव में सपा ने गायत्री की पत्नी महाराजी देवी को प्रत्याशी बनाया है वहीं कांग्रेस ने भाजपा के बागी आशीष शुक्ला को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया है।

Exit mobile version