Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पति ने पत्नी को प्रेमी सहित पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, 10 माह के मासूम को भी आग में झोंका

Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

नारायणगुड़ा। तेलंगाना के नारायणगुड़ा में एक शख्स ने पत्नी, उसके प्रेमी और उनके 10 माह के बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर आग (Burnt Alive) लगा दी। पुलिस ने बताया कि एस. लक्ष्मीबाई नामक महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी एस. आरती की शादी 8 साल पहले 2014 में नागुला साई के साथ हुई थी।

दोनों को बेटा भी हुआ जिसका नाम चरण रखा गया। लेकिन इसके बाद से दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होना शुरू हो गया। परेशान होकर आरती ने नागुला का घर छोड़ दिया और मायके आ गई। फिर उसकी नजदीकियां नागाराजू नामक शख्स के साथ बढ़ीं और दोनों साथ रहने लगे और इस दौरान आरती ने नागाराजू  के बेटे विष्णु को जन्म दिया। बच्चा अब 10 महीने का हो चुका है। परिवार हंसी-खुशी रह रहा था। लेकिन नागुला को ये बात बर्दाश्त नहीं थी। वह इस बात को लेकर कई बार आरती से लड़ता और उसे धमकाता भी। वह नागाराजू से भी लड़ता और उसे भी धमकी देता।

आरती की मां ने बताया कि 7 नवंबर को नागुला उसकी फूल की दुकान में आया, जो कि नारायणगुड़ा में ही है। दुकान में आरती, नागाराजू और उनका 10 महीने का बेटा विष्णु भी था। गुस्से में नागुला ने तीनों पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। फिर मौके से फरार हो गया।

तीनों लोगों की हालत गंभीर

वहां मौजूद लोगों की मदद से तीनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, आरती और नागाराजू 40% तक जल चुके हैं। जबकि, विष्णु की हालत उनसे भी ज्यादा नाजुक बनी हुई है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसे पकड़ने के लिए टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version