Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पत्नी ने मिलने से किया इंकार, जेल में बंद पति ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट

prisoners

prisoner

स्पेन में एक कैदी ने पत्नी के मिलने से इनकार करने के बाद अपने प्राइवेट पार्ट को काट दिया। आनन-फानन में उस कैदी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जेल अधिकारियों के अनुसार, शरीर से ज्यादा मात्रा में खून के रिसाव से कैदी की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कैदी को मानसिक रोगी बताया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना क्रिसमस के एक दिन पहले दक्षिण-पश्चिम स्पेन में कैडिज के पास प्यूर्टो डी सांता मारिया में स्थित जेल में हुई। जेल कर्मचारियों ने बताया कि कैदी की पत्नी से वैवाहिक मुलाकात के लिए बार बार कह रहा था। जब उसकी पत्नी ने कैदी की मांग को ठुकरा दिया तो उसने गुस्से में अपने प्राइवेट पार्ट को काट डाला।

बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के लिए कैदी ने प्लास्टिक के एक टुकड़े को धारदार धातु के छोटे टुकड़े से जोड़कर चाकू बनाया। जिसके बाद सभी पहरेदारों के चले जाने के बाद उसने इस भयावह घटना को अंजाम दिया।

पीएम मोदी आज दिखाएंगे चालक रहित मेट्रो को हरी झंडी, मेजेंटा लाइन पर दौड़ेगी

जब जेल कर्मचारियों की नजर उसपर पड़ी, तबतक उसके शरीर से काफी मात्रा में खून बह चुका था। कैदी को तुरंत जेल में बने अस्पताल लाया गया, जहां से उसे शहर के बड़े अस्पताल को रेफर कर दिया गया।

वैवाहिक मुलाकात में कैदियों को अपनी पत्नियों के साथ कुछ घंटे अकेले में मिलने की छूट दी जाती है। जिस कारण जेल अधिकारियों की आंख के नीचे कैदियों की पत्नियां कई बार गर्भवती भी हो जाती हैं। यह सुविधा अक्सर अच्छे आचरण वाले कैदियों को ही दी जाती हैं। यूरोप के कई देशों में कैदियों को वैवाहिक मुलाकात की इजाजत दी जाती है। जिसेक कारण कैदी जेल में रहते हुए पिता बन जाते हैं।

Exit mobile version