Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार

Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

बांदा। जिले के फतेहगंज क्षेत्र में विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को उसके पति को गिरफ्तार (Arrested) किया।

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के बघोलन गांव के अंश कुरूह निवासी 30 वर्षीया बृजरानी नामक महिला के अत्यधिक शराब पीने की लत से उसका पति अच्छेलाल खैरवार अत्यधिक परेशान था।

शराब पीने को लेकर उसकी पत्नी से उसका विवाद 20 मार्च को हुआ था। जिसके कुछ देर बाद अच्छेलाल ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की गला दबाकर घर में ही हत्या कर दी और पुलिस को सूचना दी कि उसकी मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हुई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया और विवेचना शुरू की गई। विवेचना में मिले तथ्यों के आधार पर गुरुवार को मृतका के पति अच्छेलाल को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह गांव से बाहर भागने की फिराक में था।

Exit mobile version