• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकीलीक्स संस्थापक जूलियन असांजे ब्रिटिश जेल से रिहा

Writer D by Writer D
25/06/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Julian Assange

Julian Assange

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंदन। विकीलीक्स संस्थापक जूलियन असांजे (Julian Assange) को ब्रिटिश जेल से रिहा कर दिया गया। विकीलीक्स ने सोमवार शाम लंदन के स्टैनस्टेड हवाई अड्डे पर जूलियन असांजे के फ्लाइट में सवार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। लंदन के समाचार पत्र द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में इस घटनाक्रम की विस्तार से चर्चा की है।

सोमवार रात जारी अदालती दस्तावेजों के अनुसार, 52 वर्षीय असांजे (Julian Assange) अमेरिकी अदालत में अपनी आजादी के बदले में सैन्य रहस्यों को उजागर करने का दोष स्वीकार करने के लिए सहमत हो गए हैं। अमेरिकी के मारियाना द्वीप समूह की अदालत में दायर किए गए दस्तावेज के अनुसार, असांजे राष्ट्रीय रक्षा जानकारी प्राप्त करने और प्रसारित करने की साजिश के एक भी मामले में दोषी ठहराए जाएंगे।

विकीलीक्स ने मंगलवार सुबह ब्रिटिश समयानुसार सूचित किया है कि ‘जूलियन असांजे (Julian Assange) आजाद हैं’ और उन्होंने ब्रिटेन छोड़ दिया है। उनके अमेरिकी क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह पहुंचने का अनुमान है। जूलियन असांजे पर जासूसी के 17 आरोप और लगभग 15 साल पहले उनकी वेबसाइट पर अमेरिकी दस्तावेजों के प्रकाशन को लेकर कंप्यूटर के दुरुपयोग का एक आरोप था।

इस दिन होगी CTET July 2024 परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

ऑस्ट्रेलियाई मूल के असांजे ने सात साल तक लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण लेने के बाद पिछले पांच साल ब्रिटेन की जेल में बिताए। अमेरिकी अधिकारी चाहते थे कि असांजे को विकीलीक्स पर हजारों गोपनीय दस्तावेजों को प्रकाशित करके कथित तौर पर लोगों का जीवन खतरे में डालने के लिए मुकदमे का सामना करना पड़े, जबकि बचाव पक्ष के वकीलों ने दलील दी कि असांजे के खिलाफ मामला राजनीति से प्रेरित है।असांजे को 62 महीने की जेल की सजा सुनाई जाएगी, जो ब्रिटेन की जेल में बिताई गई पांच साल की सजा के आधार पर पूरी मानी जाएगी। इसका मतलब है कि वह अपने मूल देश ऑस्ट्रेलिया लौट सकते हैं।

Tags: # world newsinternational NewsJulian Assange
Previous Post

इस दिन होगी CTET July 2024 परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

Next Post

सोलर स्ट्रीट लाइटों से रोशन हो रहीं शिवनगरी, हर महीने हो रही लाखों की बचत

Writer D

Writer D

Related Posts

Imran Khan's three sisters were dragged on the road.
Main Slider

इमरान खान की बहनों संग पुलिस की बदसलूकी! सड़क पर घसीटने के आरोप

19/11/2025
Sheikh Haseena
Main Slider

शेख हसीना दोषी करार, निहत्थे छात्रों पर गोली चलाने का था आरोप

17/11/2025
42 Indian Umrah pilgrims die in accident
Main Slider

सऊदी में बस की डीजल टैंकर से टक्कर, उमराह के लिए गए 42 भारतीयों की जलकर मौत

17/11/2025
Turkiye C-130 military cargo plane crashes in Georgia
अंतर्राष्ट्रीय

C-130 मिलिट्री कार्गो विमान क्रैश, हादसे में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका

11/11/2025
Five killed in car explosion near Islamabad High Court
Main Slider

दिल्ली के बाद अब यहां हुआ कार में धमाका, 5 की मौत; 25 घायल

11/11/2025
Next Post
Solar Street Lights

सोलर स्ट्रीट लाइटों से रोशन हो रहीं शिवनगरी, हर महीने हो रही लाखों की बचत

यह भी पढ़ें

Bhupesh Baghel

पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई

18/07/2025
Amit Mistry

नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, अभिनेता अमित मिस्त्री का आज सुबह हुआ निधन

23/04/2021
Swachh Survekshan 2023: Varanasi and Prayagraj received President's Award

Swachh Survekshan 2023: यूपी ने रचा इतिहास, पहली बार दो शहरों को मिला स्वच्छता के लिए सर्वोच्च राष्ट्रपति पुरस्कार

11/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version