Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश जी, क्या कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय नहीं लेंगे? : स्वतंत्रदेव

Swatantradev

Swatantradev

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बाबरी विध्वंस के दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हर बात का श्रेय लेने वाले अखिलेश जी, क्या आप अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय नहीं लेंगे?

आज छह दिसंबर होने के कारण अयोध्या में सुरक्षा घेरा बेहद सख्त किया गया है। आमजन व श्रद्धालु त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से होकर गुजर रहे हैं।

अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर है सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। सभी चार पहिया और दोपहिया वाहनों को चेक किया जा रहा है।

आज ही के दिन लाखों कारसेवकों ने गिरा दिया था बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा

पुलिस पीएसी व सीआरपीएफ समेत इंटेलिजेंस तथा सादी वर्दी में पुलिस बल अयोध्या की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। नगर में आने जाने वाले लोगों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है।

Exit mobile version