• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निष्पक्ष चुनावों में व्यवधान डालना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
11/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के दूसरे चरण के मतदान में सत्तापक्ष भाजपा ने सरकार के संरक्षण में जमकर धांधली की है। शासन-प्रशासन और चुनाव आयोग मूकदर्शक की भूमिका निभाते रहें। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों में व्यवधान डालना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात करना है। प्रदेश में जहां भी आज मतदान हुआ, हर जगह से शिकायतें मिल रही हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को सामान्य सुविधाएं देने से वंचित रखा। इसलिए जनता में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है। निकाय चुनावों में मतदान से भाजपा को शिकस्त देने और समाजवादी पार्टी को विजयी बनाने का मन बनाये मतदाताओं ने जमकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोटिंग की वहीं भाजपाई बौखलाहट में भाजपा ने असामाजिक तत्वों के सहयोग से हर जगह भय और आतंक का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान में जरा भी विश्वास नहीं रखती है।

कन्नौज जनपद में मुस्लिम मतदाताओं के साथ मारपीट कर उन्हें मतदान से वंचित किया गया ताकि समाजवादी पार्टी के समर्थक मतदाता अपना वोट न डाल पाये। यहां भाजपा सांसद खुलेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन करते दिखे। बूथ कैप्चरिंग की भी शिकायतें मिली हैं।

Nikay Chunav: सोशल मीडिया पर छाया मतदान का खुमार, सेल्फी का दिखा क्रेज

भाजपा का लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा नहीं है। वह संविधान की परवाह नहीं करती है। सत्ता की भूखी भाजपा येनकेन प्रकारेण चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। लोकतंत्र में पहली बार हो रहा है कि जब पुलिस खुद मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है। सत्तापक्ष द्वारा गांव-मोहल्लों में पुलिस लगाकर मतदाताओं को डराया धमकाया गया है।

रामपुर के स्वार और मिर्जापुर के छानबे उपचुनाव में निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दिया। नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में भी भाजपा सरकार ने यही हथकंडे अपनाए हैं। भाजपा लगातार लोकतंत्र को कुचल रही है। यह जानकारी मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने गुरुवार को पत्र जारी कर दी है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsnikay chunavnikay chunav 2023
Previous Post

प्लास्टिक कचरे से मुक्त होंगे सभी गांव, धामी सरकार ने किया प्लान तैयार

Next Post

श्रमिक-निराश्रित बच्चों का भविष्य संवारने को योगी सरकार की ‘अटल’ पहल

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2026 को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
CM Dhami
राजनीति

धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन

10/03/2026
CM Nayab Singh Saini
राजनीति

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘कालीघाट शक्तिपीठ’ में मां की पूजा-अर्चना की

10/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

10/03/2026
Sahara Media's Noida office to be attached
Main Slider

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस होगा कुर्क, 3 इमारतों की होगी नीलामी

10/03/2026
Next Post
Atal residential schools

श्रमिक-निराश्रित बच्चों का भविष्य संवारने को योगी सरकार की 'अटल' पहल

यह भी पढ़ें

PM Modi

कन्याकुमारी में पीएम मोदी की ध्यान साधना समाप्त, संत तिरुवल्लर को किया नमन

01/06/2024
rakesh tikait

राकेश टिकैत ने गाजियाबाद में लगवाया कोरोना का टीका, लोगों से करी यह अपील

13/04/2021
Realme's Narzo 30 launch, know features and price

Realme का Narzo 30 हुआ लॉन्च, जाने फीचर्स और प्राइस

26/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version