• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सैमसंग की निर्माण इकाई को हर सम्भव मदद देंगे : CM योगी

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, नोएडा, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार नोएडा में सैमसंग की निर्माण इकाई को हर सम्भव मदद देने के लिए तैयार है।

अपने सरकारी आवास पर रविवार को सैमसंग (इण्डिया एवं साउथ वेस्ट एशिया) के सीईओ और एमडी केन कैंग के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात के दौरान श्री योगी ने कहा कि सैमसंग की नोएडा फैक्ट्री ‘मेक इन इण्डिया’ कार्यक्रम की सफलता का बेहतरीन उदाहरण है। इसके जरिये नौजवानों को राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराने में सहायता मिली है। सरकार सैमसंग की निर्माण इकाई को हर सम्भव मदद देने के लिए तैयार है। उन्होंने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार द्वारा सैमसंग कम्पनी को आगे भी सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश में निवेश की असीमित सम्भावनाएं मौजूद हैं। राज्य सरकार द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न सेक्टोरल पाॅलिसियां निर्धारित की गई हैं। प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए सकारात्मक माहौल स्थापित किया गया है। ‘ईज़ आफ डुइंग बिजनेस’ रैंकिंग में उत्तर प्रदेश का पूरे देश में द्वितीय स्थान है। राज्य में उद्योग लगाने के लिए देश व दुनिया के निवेशक एवं कम्पनियां उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की सेकेण्ड वेव के दौरान आंशिक कोरोना कफ्र्यू में भी औद्योगिक गतिविधियां निरन्तर संचालित रखी गयीं।

PM मोदी कल सुबह करेंगे 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित

प्रतिनिधिमण्डल ने आंशिक कोरोना कफ्र्यू के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक गतिविधियों को सामान्य और सुचारु रूप से संचालित रखने की अनुमति दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियां संचालित रहने से प्रदेश स्थित सैमसंग फैक्ट्री में उत्पादन निरन्तर जारी रहा और इस पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। इससे कम्पनी को अपने उत्पादों की आपूर्ति के सम्बन्ध में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में सहायता मिली। प्रतिनिधिमण्डल ने कोविड की दूसरी लहर की चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।

प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि प्रदेश के बेहतर औद्योगिक वातावरण और निवेश फ्रेण्डली नीतियों के दृष्टिगत सैमसंग कम्पनी ने चीन स्थित डिसप्ले मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (एसडीएन) को नोएडा स्थापित किए जाने का निर्णय लिया, जिसकी स्थापना का कार्य पूरा किया जा चुका है। यह भारत के प्रति तथा उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाए जाने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बने CM योगी आदित्यनाथ

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाए जाने से केन्द्र सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेन्टिव (पी0एल0आई0) योजना के तहत गौतमबुद्धनगर (नोएडा) स्थित सैमसंग मोबाइल फैक्ट्री सर्वाधिक मोबाइल निर्माता एवं भारत से सबसे बड़े मोबाइल निर्यातक के रूप में उभरी है। उन्होंने प्रदेश स्थित सैमसंग फैक्ट्री के सम्बन्ध में संचालित गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने बताया कि सैमसंग ने एक मिलियन डाॅलर समेत आक्सीजन सिलेण्डर, आक्सीजन कंसेन्ट्रेटर और सिरिंज दान कर कोरोना से लड़ाई में सरकार का सहयोग किया।

इस अवसर पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविन्द कुमार, विशेष सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह, सैमसंग (इण्डिया एवं साउथ वेस्ट एशिया) के उपाध्यक्ष एवं उप प्रबन्ध निदेशक श्री पीटर री, सैमसंग (इण्डिया एवं साउथ वेस्ट एशिया) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनु कूपर उपस्थित थे।

Tags: cm yogiNoida newsNoida News in HindiSamsungup news
Previous Post

बॉलीवुड सेलेब्स ने फादर्स डे के खास मौके पर खास अंदाज से किया विश

Next Post

अजय देवगन ने बहुचर्चित वेब सीरीज रूद्रा के लिए वसूली मोटी रकम

Writer D

Writer D

Related Posts

Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: उत्तर प्रदेश में 9 हजार से अधिक महिला संचालित स्टार्टअप बना रहे नई पहचान

07/03/2026
Himalayan O2 Tehri Lake Festival organised
राजनीति

टिहरी लेक फेस्टिवल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पहली बार ‘हिमालयन O2’ थीम के साथ होगा आयोजन

07/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने सरस महोत्सव का किया शुभारंभ

07/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान: मुख्यमंत्री साय

07/03/2026
Next Post
Ajay Devgan recovered huge amount for the famous web series Rudra

अजय देवगन ने बहुचर्चित वेब सीरीज रूद्रा के लिए वसूली मोटी रकम

यह भी पढ़ें

Violent clash between two groups of students in BHU

BHU में देर रात तोड़फोड़ और पथराव, छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प

01/09/2025
AK Sharma

लौह पुरुष के बिना राष्ट्रीय एकता की कल्पना अधूरी: एके शर्मा

25/11/2025
SSP Anurag Arya

SSP ने थाना प्रभारी से कहा- चलो गोली चलाओ… फिर कर दिया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

05/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version