Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आंखों की रोशनी बढ़ाने में करेगा आपकी मदद, जानिए सिंपल घरेलू नुस्खे

आंख हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। आंखों से हम इस दुनिया को देखते हैं। आंखों के बिना व्यक्ति के जीवन में अंधकार ही अंधकार छा जाता है। और अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमें अपनी आंखों का विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए। और समय-समय पर डॉक्टर से आंखों का चेकअप कराना चाहिए।

जूते-सैंडल्स खरीदते वक्त रखें इन बातों का खास ध्यान

आजकल के गलत खान-पान से शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इस वजह से भी आंखों की रोशनी कम उम्र में ही कमजोर हो जाती है। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आज हम आपको एक आसान घरेलू नुस्खा बताएंगे। आइए विस्तार से जान लेते हैं। आंखों की रोशनी हो गई है कमजोर तो खाएं यह अनोखी चीज, फिर देखें कमाल।

आँख

सफेद मिर्च में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो आंखों के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। सफेद मिर्च खाने से आंखों की रोशनी बढ़ जाती है।

आंखें

नुस्खा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
नुस्खा बनाने के लिए 2 किलो गेहूं का आटा, 1 किलो देसी घी और 400 ग्राम सफेद मिर्च की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा आप आवश्यकतानुसार ड्राई फ्रूट जैसे अखरोट, बादाम, किशमिश और काजू की डाल सकते हैं।

SC ने आसाराम के आपराधिक मामलों पर आधारित पुस्तक के प्रकाशन पर रोक की याचिका की खारिज

नुस्खा बनाने और इस्तेमाल की विधि
सबसे पहले सफेद मिर्च को मिक्सी में बारीक पीस लें। और आटे को भूनकर दोनों को आपस में मिला दे। इसमें आवश्यकता अनुसार देसी घी मिलाकर ऊपर से काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश भी डाल दें। और इस मिश्रण के लड्डू बना ले। आपको रोजाना एक लड्डू खाना है। ये लड्डू 1 महीने तक लगातार खाने से आपकी आंखो की रोशनी तेज हो जाएगी। और आंखो से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

Exit mobile version