Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

समाजवादी पार्टी 22 सीट भी जीती तो छोड़ दूंगा राजनीति : संगीत सोम

मेरठ में भाजपा के फायर ब्रांड नेता व सरधना विधायक संगीत सोम मुजफ्फरनगर दंगे पर विवादित बयान देकर फिर चर्चा में आ गए हैं। एक शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा विधानसभा चुनाव में 22 सीट भी जीत गई तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

रविवार को वह केंद्रीय मंत्री व मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान के साथ भगवानपुर गांव में सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने भगवानपुर के ग्रामीणों से कहा कि यहां की जनता 25 साल तक उन्हें विधानसभा भेजेगी। जनता ने विश्वास जताते हुए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को दूसरी बार सांसद बनाया है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आप आरी से कटवाने की बात कर रहे हो, आप की औकात नहीं है। आप अभी ट्विटर पर ही ट्वीट कर रहे हो। आगे कहा कि पांच साल में कभी लखनऊ से निकले नहीं हो। भाजपा के कई विधायक व कार्यकर्ता कोरोना महामारी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। सपा का कोई कार्यकर्ता बाहर नहीं निकला।

आज से शुरू हुआ वैक्सीनेशन का नया चरण, हर दिन लगेंगे इतने लाख लोगों को टीका

संगीत सोम ने कहा कि सपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री 25 साल सपने मत देखो। 25 साल के लिए सो जाओ। उत्तर प्रदेश की जनता आपको 25 साल देखना नहीं चाहती। क्योंकि आपने जो पांच साल में किया है, वह जनता को सब पता है।

उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने मुझे और सांसद संजीव बालियान को जेल भेजने की तैयारी की। सपा सरकार अब यूपी में 22 सीट भी हासिल नहीं कर सकती।

Exit mobile version