मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन लागू होगा? इसे लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री अजित पवार की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
उन्होंने कहा है कि आने वाले 8-10 दिनों में राज्य में लॉकडाउन लागू करने को लेकर फैसला लिया जाएगा। मालूम हो कि कई राज्यों ने अपने कुछ शहरों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है।
यातायात माह के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
पुणे में डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि दिवाली के समय में बहुत ज्यादा भीड़ थी। गणेश चतुर्थी के समय भी हालात वैसे ही थे। हम संबंधित विभागों से बात कर रहे हैं। 8 से 10 दिनों के बाद स्थितियों की जांच की जाएगी। उसी के आधार पर लॉकडाउन लगाने को लेकर फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कोरोना की दूसरी लहर आ सकती है। स्कूल शुरू करने के लिए सरकार ने बहुत से नियम बनाए हैं, जिसके अंतर्गत स्कूलों को अलग अलग तरीके से सैनिटाइज करने के तरीके भी शामिल हैं।
सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी के किये दर्शन, दिए ये निर्देश
राज्य सरकार ने कल से कक्षा 9 से 12 वीं तक के स्कूल खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि संबंधित स्कूल के इलाके में कोविड-19 की स्थिति कैसी है इसके आधार पर विद्यालय खोले जाएंगे। पिंपरी चिंचवड़ में 30 नवंबर तक स्कूल नहीं खोले जाएंगे। रविवार को पुणे की जिला परिषद ने कहा कि पुणे के ग्रामीण इलाके से लिए गए 5,671 सैंपल में से 17 शिक्षक और स्टाफ पॉजिटिव आए हैं। और भी शिक्षकों और शिक्षण स्टाफ का परीक्षण किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री पवार का यह बयान इस समय में आया है जब कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य फिर से लॉकडाउन लगा सकता है। राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद से महाराष्ट्र दिल्ली तक जाने और आने वाली उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है।
योग, खेल व शारीरिक अभ्यास को अपने जीवन का हिस्सा बनायें : राज्यपाल
बता दें कि शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 5,670 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद कुल केस 17,74,455 हो गए हैं। 62 लोगों का मौत के साथ मरने वाले लोगों की कुल संख्या 46,573 हो गई है। महाराष्ट्र ने अब तक 1,01,20,470 कोरोना के टेस्ट किए हैं।