Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तराखंड को देश का नंबर-1 राज्य बनाएंगे : मुख्यमंत्री पुष्कर

Pushkar Singh Dhami

Pushkar Singh Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को 10 साल में देश का नंबर-1 राज्य बनाया जाएगा। इसके लिए भाजपा और सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा है कि रोजगार गारंटी कार्ड की बात करने वाले खुद बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने यह बात मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में कही।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल और काबीना मंत्री गणेश जोशी ने पेयजल, सड़क समेत मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।

रस्म पगड़ी में भावुक हुए जयंत चौधरी, बोले- समाज की पगड़ी झुकने नहीं दूंगा

धामी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत 24,000 पद भरे जाएंगे। स्वरोजगार के लिए सभी जिलों में कैम्प लगाए जा रहे हैं।

मंचासीन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने कहा कि उनके साथ पूरा कारवां चल रहा है। जोशी ने जनता से वादा किया वे विधायक का चुनाव कम से कम 31 हजार वोटों के अंतर से जीतेंगे। साथ ही जनता से विपक्षियों को भगाने की अपील की।

Exit mobile version