Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

2024 के चुनाव में भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ होगा: शिवपाल यादव

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि पार्टी का मिशन अब आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हटा कर सत्ता पर काबिज होना है।

अपने चोगुर्जी स्थित आवास पर श्री यादव (Shivpal Yadav)  ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सपा को मजबूत करने की बात कही। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी का 2024 के संसदीय चुनाव में सत्ता में आने का मिशन है। संसदीय चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है।

उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती का कार्य करें। 2024 में भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ होगा। कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर ही जमीन पर गुलाब के फूल बिछा कर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कई कार्यकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने पहुंचे थे।

श्री यादव (Shivpal Yadav)  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कोई काम नहीं किया है लेकिन आम जनमानस को भटका करके वोट लेना चाहती है। उन्होने हाल ही में पेश हुए बजट को पूरी तरह से छलावा बताया और कहा कि भाजपा उसे सबसे बेहतर बजट बता रही है। सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिले के अधिकारियों के खिलाफ अब प्रदर्शन करना पड़ेगा। जिले के हर विभाग में जमकर वसूली हो रही है।

उन्होने कहा कि राज्य व केंद्र की सरकार ने देश-प्रदेश में कोई विकास का कार्य नहीं किया हैं। वह बस जनता को भटका कर उनका वोट लेना चाहती हैं लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता होशियार हैं वह अब उनके छलावें में नहीं आने वाली हैं। आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन से केंद्र में सरकार आएगी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के की बात दोहराई।

सीएम योगी ने संत रविदास जयंती पर दी बधाई

सपा नेता ने कहा कि सभी लोग मिलकर संसदीय चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। जिससे कि केंद्र में एक गैर भाजपा शासित व मजबूत सरकार बन सकें। केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार ने देश-प्रदेश में विकास का कोई कार्य नहीं किया हैं। सपा सरकार के कामों का फीता काटकर प्रदेश की भोली भाली जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रही हैं।

Exit mobile version