Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उप्र में 2017 का इतिहास पुनः दोहराएंगे : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सरकिट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रयागराज में विपक्ष का एक भी विधायक नहीं जीत पाएगा। हम उत्तर प्रदेश में 2017 का इतिहास पुनः दोहराएंगे। उन्होंने कहा कि हम सब राष्ट्र सर्वोपरि वाली सोच की पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 2022 के चुनाव को राष्ट्रवादी विचारधारा एवं राष्ट्रद्रोही विचारधारा का चुनाव बताते हुए कहा कि यह धर्म और अधर्म का युद्ध है। इस युद्ध में आप सबके कड़े परिश्रम से विजयश्री प्राप्त होगी।

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रयागराज की भूमि से स्वच्छता आंदोलन का शुभारम्भ करते हुए अपेक्षा करता हूं कि जैसे संकल्प शक्ति द्वारा देश से अंग्रेजों का पलायन हुआ, वैसे ही प्लास्टिक एवं गंदगी का भी देश से समापन होगा।

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्ष 2014 के पूर्व देश की आधी आबादी को सूरज उगने एवं सूरज डूबने का इंतजार करना पड़ता था। जिसे मोदी सरकार ने गरीबों के घर-घर शौचालय बनाकर समस्या से निजात दिलाया।

राज्यपाल आनंदीबेन ने KGMU में रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ

सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से प्रयागराज की हृदय स्थली पर 500 कार्यकर्ताओं के एक साथ बैठने के सभागार बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आपके उत्साह एवं ऊर्जा के आगे विपक्ष धराशाई हो गया है। उत्तर प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि युद्ध का समय आ गया है, सभी कार्यकर्ता कमर कसकर कौरव और पांडव के बीच होने वाले 2022 के चुनाव में विजयश्री के लिए मतदाताओं से संवाद और सम्पर्क कर सरकार की योजनाओं को प्रचारित और प्रसारित करने का कार्य बिना समय गवाएं करें।

कार्यक्रम में फूलपुर सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, जिलाध्यक्ष गणेश केसरवानी, पार्षद पवन श्रीवास्तव, अवधेश गुप्ता, मृत्युंजय तिवारी, संदीप चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version