Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा सरकार बनने पर पुरानी पेंशन फिर से करेंगे बहाल : अखिलेश

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को वादा किया कि सपा की सरकार बनी तो यश भारती सम्मान शुरू करने के साथ ही पुरानी पेंशन को फिर से बहाल किया जाएगा

उन्होंने कहा कि यशभारती की तर्ज पर नगर स्तर पर नगर भारती सम्मान दिया जाएगा। समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वालों को यह सम्मान दिया जाएगा।

अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सपा सरकार में मुलायम सिंह यादव ने यश भारती पुरस्कार शुरू किया था। प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर यश भारती पुरस्कार फिर से शुरू किये जाएंगे।

इसके अलावा नगर भारती सम्मान भी शुरू किया जाएगा। नगर भारती सम्मान जिला स्तर पर साहित्यकारों, पत्रकारों, कलाकारों, व्यापारियों, इंजीनियरों व शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा। सपा के घोषणा पत्र में इसे शामिल किया जाएगा।

निर्भया केस की वकील सीमा कुशवाहा बसपा में शामिल, सतीश मिश्रा ने दिलाई सदस्यता

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। हमारी सरकार ने कर्मचारियों के लिए कैसलेस इलाज की व्यवस्था की थी। भाजपा सरकार ने लागू नहीं किया। 2005 से पूर्व कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था शुरू की जाएगी।

इसके लिए जो फंड की आवश्यकता होगी उसे सपा सरकार उपलब्ध कराएगी। सपा की कथनी करनी में भेद नहीं है। हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं।

Exit mobile version