• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस के बाद क्या राजद नेता भी शीर्ष नेतृत्व का विकल्प खोजेंगे : सुशील

Desk by Desk
24/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सुशील मोदी Sushil Modi

सुशील मोदी

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा ) के नेता सुशील कुमार मोदी ने आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस को वंशवादी बताया और कहा कि कांग्रेस में गैर-गांधी पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग के बाद क्या राजद नेताओं को भी अपने सजायाफ्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का विकल्प नहीं खोजना चाहिए ।

श्री मोदी ने रविवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि लगातार दो संसदीय चुनाव में जो हस्र कांग्रेस का हुआ, लगभग वही हाल बिहार में राजद का हुआ। दोनों दल वंशवादी हैं और दोनों ने सत्ता को सम्पत्ति बनाने का जरिया बनाया।

दोनों का शीर्ष नेतृत्व एक परिवार के पास है और उनमें आंतरिक लोकतंत्र दम तोड़ रहा है।

किसानों को मोबाइल पर ऋण, बीमा व विपणन की मिलेगी जानकारी, सैम पित्रोदा ने लांच किया पोर्टल

भाजपा नेता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पर धारा 370 थोपने, सैन्य पराक्रम का अपमान और राम मंदिर का विरोध करने जैसे राजनीतिक पाप के बोझ से डूबती कांग्रेस को उबारने के लिए शशि थरूर समेत कई नेताओं ने गैर-गांधी पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बयान इसी लाइन पर है, लेकिन कांग्रेस की तरह क्या राजद नेताओं को भी अपने सजायाफ्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का विकल्प नहीं खोजना चाहिए। राजद कब तक जेल से संचालित होने वाला दल बना रहेगा।

योगी सरकार ने खाद विक्रताओं 623 लाइसेंस निलंबित कर 17 दुकानें सील व 35 के खिलाफ FIR

श्री मोदी ने कहा कि दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व एक परिवार के पास है और उनमें आंतरिक लोकतंत्र दम तोड़ रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में दोनों दलों को सामान्य वर्ग के लोगों को 10 फीसद रिजर्वेशन देने के मोदी सरकार के बड़े फैसले का विरोध करने की कीमत भारी चुकानी पड़ी।

उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस ने न्यायालय के निर्णय से राम मंदिर बनने की बात कही थी, लेकिन जब अयोध्या में प्रधानमंत्री ने भूमिपूजन किया, तब लालू प्रसाद ने चुप्पी साध ली। बिहार के करोड़ों मतदाता इस चुनिंदा चुप्पी का भी हिसाब मांगेंगे।

Tags: 24ghante online.comBihar Bidhan Sabha Election 2020Bihar electioncongresslalu prasad yadavLalu Prasad Yadav Biharpolitical newsrjdSushil Modiबिहार चुनावबिहार बिधानसभा चुनाव 2020राजदलालू प्रसाद यादवसुशील मोदी
Previous Post

राजकीय पशु चिकित्सालय को माडल के रूप में विकसित किया जाएगा : शाही

Next Post

24 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Desk

Desk

Related Posts

Main Gate
Main Slider

मेन गेट पर लिखें ये मंत्र, घर से दूर होगी नकारात्मकता

10/11/2025
Suntan
Main Slider

सन टैन से हैं परेशान, तो इन उपायों से करें इस समस्या को दूर

10/11/2025
crop top
Main Slider

इस टॉप को पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

10/11/2025
Vande Bharat Express
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत से घटीं दूरियां, बढ़ा उत्तर प्रदेश का जुड़ाव

09/11/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047-समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान

09/11/2025
Next Post

24 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

यह भी पढ़ें

Road Accident

ट्रक और कार में भीषण टक्कर, पांच लोग जिंदा जले

27/01/2024
Hartalika Teej

इन महिलाओं को हरतालिका व्रत को दी गई है छूट, जानिए वजह

26/08/2025
suspended

अर्मयादित वीडियो वायरल करने के आरोप में सिपाही बर्खास्त

11/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version